Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक का किया गया आयोजन
    Breaking News झारखंड

    देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक का किया गया आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक का किया गया आयोजन….

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री विशाल सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 27.09.2023 को पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि पीसी-पीएनडीटी एक्ट के माध्यम से शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकने में मदद मिलती है और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान होता है। आगे बैठक के दौरान पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के अन्तर्गत 09 अल्ट्रासाउंड केन्द्र का आवेदन प्राप्त किया गया था, जिसके आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार सलाहकार समिति के द्वारा कुल 03 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों को अनुमति प्रदान की गयी है, जिनमें पार्वती मातृ सदन, एपेक्स डायग्नोस्टिक सेन्टर, मंगल अल्ट्रासाउंड सेन्टर है। साथ ही शेष बचे आवेदनों पर आवश्यकतानुसार दस्तावेजों को समर्पित करने का निदेश दिया गया।

    इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री विशाल सागर ने सिविल सर्जन को निदेशित करते हुए कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत जिले के सभी अल्ट्रासाउंड के बाहर सिविल सर्जन का नाम, मोबाईल नंबर एवं ईमेल आई डी का उल्लेख करना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार का लिंग जांच या पीसीपीएनडीटी अधिनियम का उल्लंघन संबंधित शिकायत व सूचना आसानी प्राप्त हो सके। साथ ही उपायुक्त ने पीसीपीएनडीटी एक्ट अन्तर्गत एक चिकित्सक द्वारा दो अल्ट्रासाउंड क्लिनिक में सेवा प्रदान करने के प्रावधान का दृढ़ता से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निदेश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियेां को दिया।

    *■ क्या है पीसीपीएनडीटी एक्ट….*
    गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PC&PNDT) अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भुण्र हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत की संसद द्वारा पारित एक संघीय कानून है। इस अधिनियम से प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक (पीसी-पीएनडीटी एक्ट-1994) के तहत जन्म से पूर्व शिशु के लिंग की जांच पर पाबंदी है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड या अल्ट्रासोनोग्राफी कराने वाले जोड़े या करने वाले डाक्टर, लैब कर्मी को तीन से पांच साल सजा और 10 से 50 हजार जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

    *बैठक में उपरोक्त के अलावा* सिविल सर्जन देवघर डॉ० रंजन सिन्हा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, सरकारी अधिवक्ता, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार विद्यार्थी संबंधित विभाग के अधिकारी, चिकित्सकों की टीम व सदस्य आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता यकीनन समिति एवं डिस्ट्रिक्ट इंडेमनिटी सब कमिटी की बैठक संपन्न
    Next Article उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, सक्रिय लैंपस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

    Related Posts

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    June 20, 2026

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.