Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, सक्रिय लैंपस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
    Breaking News झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, सक्रिय लैंपस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, सक्रिय लैंपस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश

    *52 लैंपस के डिजिटलाइजेशन के प्रस्ताव पर मुहर, नाबार्ड देगा ट्रेनिंग*
    ————————-

    सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं उसकी जमीनी स्तर पर पहुंच बनाने हेतु गठित जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई । जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 228 लैंपस में से कुल 129 लैम्पसों को सहकारी बैंक से सम्बद्ध किया जा चुका है, शेष 99 लैम्पसों को सहकारी बैंक से संबद्धता प्राप्त की कार्यवाही प्रगतिरत है । जिले में लैंपस को प्रज्ञा केन्द्र (सीएससी) के रूप में कार्य संबंधी 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसपर समिति ने सहमति प्रदान की । वहीं लैम्पसों के कम्प्यूटरीकरण हेतु 52 लैम्पस का चयन किया गया है, सदस्यों को नाबार्ड प्रशिक्षण देगी । सहकारिता पदाधिकारी ने समिति को जानकारी दी कि जिला स्तरीय संघ के रूप में सिद्धो कान्हू कृषि एवं वनोपज सहकारी संघ लि. का निबंधन वर्ष 2021 में किया गया है जिसमें अबतक सदस्य लैंपस के रूप में 20 लैंपस जुड़े हैं । 228 में से मात्र 40 लैंपस के जिले में सक्रिय रहने पर उप विकास आयुक्त ने अप्रसन्नता जताते हुए सहकारिता पदाधिकारी को सभी लैंपस को सक्रिय करने के निर्देश दिए ।

    सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी विकेन्द्रीकृत अनाज भंडार योजना हेतु पायलट प्रोजेक्ट के लिए जिले में एक लैंपस को एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई । उप विकास आयुक्त ने वैसे गांव-पंचयात जो लैंपस से आच्छादित नहीं हैं, में नए बहुउद्देश्यीय लैंपस के गठन का निदेश दिया। सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण का कार्य, नेशनल को-ऑपरेटिव डेटाबेस को अपडेट करने, नई बहुउद्देशीय लैंपस एवं फिशरीज सहकारी समितियों के गठन के लिये कार्य योजना बनाने की बात कही गई ।

    जिले में दो एग्री क्लीनिक का संचालन क्रमश: पटमदा एवं मुसाबनी प्रखंड में किया जा रहा । उप विकास आयुक्त द्वारा संवेदक से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई । उन्होने स्पष्ट कहा कि एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों को खेती किसानी के नई तकनीक से अवगत करायें साथ में उन्हें उनके उत्पाद को कैसे कीट आदि से सुरक्षित रखा जाए इसकी भी जानकारी दें । सघन क्षेत्र भ्रमण कर किसानों को उन्नत तरीके की खेती के लिए प्रोत्साहित करें, कृषक पाठशाला को विस्तार देते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचें । किसानों को ससमय बीज एव खाद आसानी से उपलब्ध हो इसकी निगरानी करें । कृषि विभाग के अधीन बीज बुनन प्रक्षेत्र माचा (पटमदा प्रखंड ) में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह- कृषक पाठशाला संचालित है । उप विकास आयुक्त द्वारा ज्यादा से ज्यादा किसानों तक इसका प्रचार प्रसार करने का निदेश देते हुए उन्हें लाभान्वित करने का निदेश दिया गया ।

    बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री मिथिलेश कालिंदी, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री विजय प्रताप तिर्की, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती अल्का पन्ना, जिला उद्यान पदाधिकारी, एलडीएम व अन्य उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में पीसी-पीएनडीटी एक्ट- 1994 से संबंधित जिला सलाहकार समिति की बैठक का किया गया आयोजन
    Next Article दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी की 103 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.