Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी की 103 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी की 103 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी की 103 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न

    दक्षिण पूर्व रेलवे के जेड आर यू सी सी की 103 वीं बैठक आज कोलकाता के ताज बंगाल होटल में संपन्न हुई ।आज की बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मामलों को पुनः एक बार समिति के समक्ष रखा ।सांसद श्री महतो ने जिन मांगों को मुख्य रूप से रखा उसमें टाटा आरा ट्रेन को बक्सर तक ले जाने, टाटा से जयनगर रेल सेवा की शुरुआत करने, टाटा लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस का पुनःपरिचालन करने, टाटा एलेप्पी का पुनःपरिचालन करने, घाटशिला रेलवे स्टेशन पर संतरागाछी अजमेर शरीफ ट्रेन, गोरखपुर शालीमार ट्रेन,ताम्बरम एक्सप्रेस और समलेश्वरी एक्सप्रेस का ठहराव करने, गालूडीह रेलवे स्टेशन पर इस्पात एक्सप्रेस, शालीमार कुर्ला, टाटा खड़गपुर मेमू ट्रेन का ठहराव करने, राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव करने, जुगसलाई और धालभूमगढ़ में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने, घाटशिला के कुतलूडीह में रेल अंडर पास का निर्माण करने, बारीगोड़ा और गोविंदपुर में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करने की मांग मुख्य रूप से शामिल थी।
    इसके अतिरिक्त सांसद श्री महतो ने चाकुलिया से बुड़ामारा रेलवे लाइन, चांडील से पटमदा होते हुए बांदवान झाड़ग्राम तक रेलवे लाइन, टाटा बादाम पहाड़ लाइन की दोहरीकरण की बात को रेखांकित किया । सांसद श्री महतो ने अपने लोकसभा क्षेत्र में जिन रेलवे स्टेशनों का नाम बांग्ला भाषा में लिखा था जिन्हें अब हटा दिया गया है उसे स्टेशनों पर पुनः बांग्ला भाषा में रेलवे स्टेशन का फिर से अंकित करने को कहा। इसके अतिरिक्त परसुडीह के मकदमपुर कॉलोनी में होने वाले जल जमाव के मामले को भी प्रमुखता से रखा एवं इसका स्थायी समाधान करने को कहा। सांसद श्री महतो ने कहा कि इसका निरीक्षण कर रेलवे के द्वारा समाधान किया जाना चाहिए।
    बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जुगसलाई और धालभूमगढ़ के फूट ओवर ब्रिज का स्वीकृत हो गई है और निकट भविष्य में इसकी निविदा निकाली जाएगी ।जबकि बारीगोड़ा ओवर ब्रिज और गोविंदपुर ओवर ब्रिज के बारे में उन्होंने सूचित किया की रेलवे ने इसकी स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा।
    इसके अतिरिक्त अन्य सभी विषयों के संबंध में उन्होंने कहा कि वह समुचित अध्ययन कर इस पर ठोस पहल करेंगे। सांसद श्री महतो ने इन सभी मांगों के बाबत उन्हें अपना मांग पत्र भी समर्पित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, सक्रिय लैंपस की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
    Next Article टाटा स्टील यूआइएसएल ने चुपके से महंगा किया पानी बिना सूचना एक जुलाई 2023 से लागू कर दी नयी दर

    Related Posts

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    June 20, 2026

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    June 20, 2026

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    करीम सिटी कॉलेज में नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन ने मनाया अपना गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.