Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय छः सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय छः सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला

    शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय छः सदस्यीय टीम ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. जहां अस्पताल में कई खामियां पायी गयी. बता दें कि सारे संसाधन होने के बावजूद जिले का सबसे बड़ा सरकारी सदर अस्पताल बीमार है. इसका खुलासा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्टेट एडिशनल सेक्रेटरी जय किशोर प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल का भौतिक निरीक्षण करने पर पाया गया कि शौचालय से लेकर मरीजों के वार्ड तक की साफ- सफाई बुरी तरह से फेल है. इसके साथ ही मरीज को प्रतिदिन तीन टाइम मिलने वाला भोजन बिना मेनू के हिसाब के बेहद ही घटिया दिया जा रहा है. वार्ड में प्रतिदिन बेड की चादर बदलने का सिस्टम फेल पाया गया. ब्लड बैंक में 24 घंटे एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति का निर्देश होने के बावजूद भी ब्लड बैंक में एक भी डॉक्टर प्रतिनियुक्त नहीं पाया गया. मौजूद डॉक्टर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह पाए गए. मरीजों की संख्या काफी होने के बावजूद उनकी देखभाल उचित तरीके से होती हुई नहीं पाई गई. स्वास्थ्य विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी जय किशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार द्वारा जिले को पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर उपलब्ध कराए गए हैं. जिले में डॉक्टरों की कमी नहीं है बावजूद इसके रोस्टर सिस्टम फेल पाया गया है. उन्होंने इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपने की बात कही. मौके पर उन्होंने जिले में डेंगू के प्रति अलर्ट मोड पर रहने के लिए सभी को निर्देश दिए. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार सिन्हा एवं सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल प्रसाद चौधरी सहित ड्यूटी पर तैनात सभी चिकित्सक और चिकित्साकर्मी मौजूद रहे.

    जय किशोर प्रसाद (एडिशनल सेक्रेटरी- स्वास्थ्य विभाग)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित विश्वकर्मा भवन में भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया जहां प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता शामिल हुए
    Next Article जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबली पार्क से चोरी की स्कूटी और फोन की छिनतई मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.