Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 4 अक्टूबर को पोटका, पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा एवं 5 को जुगसलाई विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    4 अक्टूबर को पोटका, पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा एवं 5 को जुगसलाई विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने शुरू की तैयारी, 3 अक्टूबर को आदित्यपुर पुल के रास्ते शहर आएंगे बाबूलाल मरांडी, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पंद्रह दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ मनायेगी पार्टी।

    4 अक्टूबर को पोटका, पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा एवं 5 को जुगसलाई विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे बाबूलाल मरांडी

    ● 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनायेगी भाजपा, 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा का गांधी जयंती पर होगा समापन।

    जमशेदपुर। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में जमशेदपुर प्रवेश करेगी। जहां वे जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में प्रस्तावित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा ने तैयारियों को तेज कर दिया है। संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान अक्टूबर माह के 3-5 तारीख तक प्रस्तावित प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर व्यापक चर्चा की गयी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदित्यपुर पुल के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। जहां वे 4 अक्टूबर को पोटका विधानसभा, पुर्वी एवं पश्चिम विधानसभा एवं 5 अक्टूबर को जुगसलाई विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शहर आगमन पर जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी की जा रही है। इसके साथ, बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी साझा कर इसके सफलता को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान को लेकर भी चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कई सांगठनिक बिंदुओं पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि झारखंड की निकम्मी भ्रष्ट सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरे राज्य में भय, अराजकता का माहौल है। जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। आने वाले चुनावों में जनता झूठ और लूट की बुनियाद पर टिकी झामुमो-कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कहा कि संकल्प यात्रा के माध्यम से झारखंड सरकार में हुए खनिज सम्पदाओं की लूट, वादाखिलाफी, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, नक्सली घटना और ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ गिरती स्वास्थ्य सुविधाओं और भ्रष्टाचार पर आम जनता को जागरूक करेंगे।

    प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने संकल्प यात्रा के तहत जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में होने वाले विशाल जनसभा के निमित्त व्यवस्थाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बारीकी से चर्चा करते हुए संकल्प यात्रा के संबंध में प्रचार-प्रसार को तेज करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर पूरे झारखंड की जनता में अपार उत्साह है। ऐसे में यात्रा को सफल बनाने में हम सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। कहा कि यात्रा की सफलता के निमित्त जिन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे कृतसंकल्पित होकर पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    बैठक को पूर्व सांसद आभा महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार ने भी संबोधित किया।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन बिस्टुपुर मंडल महामंत्री राकेश कुमार ने किया।

    बैठक में देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, राजन सिंह, नीरज सिंह, भरत सिंह, जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव, अनिल सिंह, कुसुम पूर्ति, सविता सरदार, प्रदीप बेसरा, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, बिनोद सिंह, बिमल बैठा, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, बबलू गोप, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, सूरज सिंह, चंचल चक्रवर्ती, संदीप शर्मा बौबी, संजय सिंह, हलदर दास, सुदीप डे, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता, प्रधान चंद्र महतो, शांतनु मुखर्जी, राजेश सिंह, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, अभिषेक शुक्ला, राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगठित अपराध और सक्रिय अपराध कर्मी जो लॉ एंड ऑर्डर के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरें है उनपर अब सख्त कार्रवाई का खाका तैयार किया जा चुका है….
    Next Article सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में सात दिवसीय दिव्य दार्शनिक प्रवचन एवं संकीर्तन में पशुपतिनाथ जी नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी श्री रामदास जी ने तीसरे दिन किया प्रवचन, बताया- भगवान से जीव का भेद भी है अभेद भी है

    Related Posts

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    June 17, 2026

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    June 17, 2026

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.