Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डाॅ गोस्वामी ने शहीद गणेश हाँसदा के घर से मिट्टी संग्रहित कर मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डाॅ गोस्वामी ने शहीद गणेश हाँसदा के घर से मिट्टी संग्रहित कर मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डाॅ गोस्वामी ने शहीद गणेश हाँसदा के घर से मिट्टी संग्रहित कर मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने आज बहरागोड़ा प्रखंड के कोसाफलिया गाँव स्थित शहीद गणेश हाँसदा के घर से पवित्र मिट्टी संग्रहित कर मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ किया । गलवान घाटी में शहीद हुए शहीद गणेश हाँसदा के पिता सुबदा हाँसदा ने अपने अंगना का पवित्र मिट्टी डाॅ गोस्वामी को प्रदान किया । डाॅ गोस्वामी ने अमृत कलश में पावन मिट्टी को संग्रहित किया । पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के साथ डाॅ गोस्वामी ने कोसाफलिया गाँव के सभी घरों से मिट्टी संग्रह किया । सभी घरों के पवित्र मिट्टियों को दिल्ली भेजा जाएगा । दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों की मिट्टियों को डाला जाएगा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत गाँवों के पवित्र मिट्टियों को संग्रहित किया जा रहा है । कोषाफलिया गाँव पहुँचकर बांसदा चौक पर डाॅ गोस्वामी ने शहीद गणेश हाँसदा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । मेरा माटी मेरा देश अभियान के शुभारम्भ समारोह में डाॅ गोस्वामी के साथ बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर , श्यामसुन्दरपुर मंडल अध्यक्ष बाघराय मान्डी , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री विश्वनाथ सोरेन , लम्बोदर हाँसदा, भक्तिश्री पंडा, उत्पल पैड़ा , हेमकांत भुईंया, दीपंकर साव, करण किस्कू, विश्वजीत दास, सनत गिरि, अरूण गिरि, रवीन कर्मकार, मोतीलाल गोप , जगत सिकारी, रॉबिन कर्मकार, अनश दीगार , पद्मलाव गिरी, मंगल हांसदा, मनसा गोप आदि

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 12 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम जिला में दौरा प्रस्तावित
    Next Article Jamshedpur:जमशेदपुर में आज 10 नए लोग पाये गए डेंगू पॉजिटिव, 62 अस्पताल से डिस्चार्ज

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.