Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने पोषण माह 2023 के अवसर पर जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने पोषण माह 2023 के अवसर पर जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा ने पोषण माह 2023 के अवसर पर जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    पूरे पोषण माह के दौरान जिले भर में आयोजित किए जाएंगे कई कार्यक्रम

    आज दिनांक 06.09.2023 को समाहरणालय परिसर से जिला समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से पोषण माह 2023 के अवसर पर जागरुकता रथ को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक वर्ष सितंबर माह को पोषण माह के रुप आयोजित किया जाता है। जिसके तहत इस वर्ष पूरे महीने (01 सितंबर से 30 सितंबर 2023) जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं गांवों में पोषण संबंधी विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों में होने वाले कुपोषण को दूर करने के लिए आम लोगों को जागरुक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सात विभिन्न थीम संपूर्ण स्तनपान एवं ऊपरी आहार, स्वस्थ बालक स्पर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मिशन लाईफ अंतर्गत पोषण गतिविधियां, मेरी माटी मेरा देश, जनजातीय केन्द्रित पोषण संवेदना, एनीमिया की रोकथाम और प्रबंधन पर आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सही पोषण को अपनाएं ताकि हमारा झारखंड सुपोषित एवं सशक्त बन सके।

    वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ ने बताया कि यह जागरूकता रथ पूरे जिले भर में घूम घूम कर लोगों को सही पोषण के लिए जागरूकता प्रदान करेगा, साथ ही पूरे पोषण माह के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधि का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला विधानसभा के फतेहपुर में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो तथा मंत्री हफीजुल हसन ने संयुक्त रूप से किया
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के सभी मंडलों में भाजमो जमशेदपुर महानगर ने फूंका रघुवर दास और सूर्य मंदिर समिति का पुतला, विवाद और गहराने के आसार

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.