Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू के सांसद सह पूर्व डीजीपी बिष्णु दयाल राम ने घाघीडीह केंद्रीय कारा पहुंचकर भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात, कहा- निष्पक्षता बरते प्रशासन, मौजूद रहे जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो
    Breaking News झारखंड

    पलामू के सांसद सह पूर्व डीजीपी बिष्णु दयाल राम ने घाघीडीह केंद्रीय कारा पहुंचकर भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात, कहा- निष्पक्षता बरते प्रशासन, मौजूद रहे जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलामू के सांसद सह पूर्व डीजीपी बिष्णु दयाल राम ने घाघीडीह केंद्रीय कारा पहुंचकर भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात, कहा- निष्पक्षता बरते प्रशासन, मौजूद रहे जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो

    जमशेदपुर। कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में हुए उपद्रव मामले में जमानत मिलने के बाद भी महीनों से जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात करने पलामू के सांसद सह झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक बिष्णु दयाल राम सोमवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा पहुंचे। जहां उन्होंने जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रफुल्ल सिंह समेत कई अन्य नेतागण मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान सांसद बी डी राम ने अभय सिंह से कदमा मामले समेत अन्य मामलों में आरोपी बनाए जाने की विस्तृत जानकारी ली। करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात में सांसद बी डी राम ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने अभय सिंह की रिहाई और न्याय दिलाने हेतु हरसंभव मदद करने की बात कही।

    जेल कैंपस से बाहर आकर मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद बी डी राम ने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार वे अभय सिंह से मुलाकात करने और उनका हालचाल जानने जमशेदपुर आये हैं।उन्होंने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन भाजपा नेताओं को बेवजह तंग कर रही है। हेमंत सरकार एवं जिला प्रशासन भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपराधी की भांति बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जो दुर्दांत अपराधी होते हैं, जिनपर बहुत सारे मुकदमे दर्ज होते हैं। वैसे अपराधियों पर प्रशासन एक साथ रिमांड ना करके बारी-बारी से रिमांड करते हैं। जिससे कि वे अधिक समय तक जेल में बंद रहे। परंतु भाजपा नेताओं के प्रति प्रशासन की ऐसी कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह के मामले में जो मूल केस है उसमें उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत दी गई है। परंतु जिला प्रशासन ने एक झूठा मुकदमा दायर करके उन्हें जेल में रहने को बाध्य किया है। सांसद बी डी राम ने कहा कि पार्टी इन सभी बिंदुओं पर गंभीर है। प्रशासन को ऐसे मामलों में निष्पक्षता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अभय सिंह हम सबों के बीच होंगे।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सरकार के इशारे पर प्रशासन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह को झूठे मामले में फंसाकर जेल में बंद किया है। इस सरकार में वैसे ही झूठ और लूट जमकर चल रहा है। कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में सरकार भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बना रही है।

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं विहिप नेता जनार्दन पांडेय के आवास पहुंचे सांसद बी डी राम: सांसद सह राज्य के पूर्व डीजीपी बिष्णु दयाल राम ने भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा से उनके क़दमा शास्त्रीनगर स्थित आवास पर मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान क़दमा क्षेत्र से जेल भेजे गए कई लोग मौजूद थे। वहीं, उन्होंने परसुडीह क्षेत्र के मकदमपुर स्थित विहिप नेता जनार्दन पांडेय के घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान विहिप एवं बजरंग दल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    इससे पहले, पलामू सांसद बी डी राम साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर राजनीतिक चर्चा की।

    इस अवसर पर डॉ राजीव, संजीव कुमार, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, अमरेंद्र पासवान, धर्मेंद्र प्रसाद, अजय सिंह, राजू सरदार, ललन यादव, अभिमन्यु सिंह चौहान, सुमित श्रीवास्तव, संतोष कुमार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाने का जामताड़ा उपायुक्त ने दिया निर्देश
    Next Article श्री श्री उमेश्वर नाथ मंदिर समिति द्वारा आज bagu नगर top मैदान से भव कलश यात्रा निकाला गया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.