Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाने का जामताड़ा उपायुक्त ने दिया निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विद्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाने का जामताड़ा उपायुक्त ने दिया निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा, श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की आहूत बैठक संपन्न*

    मेन्यू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराएं – उपायुक्त

    विद्यालय परिसर में फलदार पौधे आदि लगवाएं

    आज दिनांक 28.08.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जिले में मध्याह्न भोजन संचालन की स्थिति, पीएम पोषण योजनान्तर्गत छात्रों के आच्छादन की स्थिति, पोषण वाटिका को विकसित करने, छात्रों का स्वास्थ्य जांच एवं एलबेंडाजोल एवं आई0एफ0ए0 गोली के नियमित वितरण, मीनू/मात्रा के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन, विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता, प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी का बैठक सहित अन्यान्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा किया गया।

    बैठक में समीक्षा क्रम में बताया गया कि जिले में कुल 1014 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित है। जिसमें बच्चों को निर्धारित मीनू/मात्रा एवं पौष्टिकता के मापदंड के अनुसार मध्याह्न भोजन का संचालन करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेन्यू के अनुसार ही खाना उपलब्ध कराएं। बच्चों को पौष्टिक आहार मिले इसे सुनिश्चित करें। इसके अलावा बैठक में विद्यालयों द्वारा प्रतिदिन भेजे जाने वाले एसएमएस की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत एसएमएस पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने पीएम पोषण योजनान्तर्गत शत प्रतिशत आच्छादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    बैठक के दौरान इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पोषण वाटिका के निर्माण की समीक्षा की। जिसमें बताया गया कि पोषण वाटिका हेतु प्रावधानित कुल 142 विद्यालयों में मनरेगा के साथ सम्मिलन से स्वीकृत कुल 131 पोषण वाटिका में से 91 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण हो चुका है। वहीं बताया गया कि 895 विद्यालयों में सहजन (मोरिंगा) पेड़ लगाई गई है। इस संबंध में उपायुक्त ने शेष विद्यालयों में पोषण वाटिका के निर्माण को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया, साथ ही उन्होंने विद्यालयों में फलदार पौधे/पपीता/ सहजन आदि को लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने बायो फेंसिंग लगाने हेतु विद्यालयों का चयन कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय, बेंच, डेस्क जैसे जरूरी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से बहाल होनी चाहिए ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    इसके अलावा उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों के नियमित स्वास्थ्य जांच आदि की जानकारी ली साथ ही एलबेंडाजोल एवं आई0 एफ0 ए0 गोली के नियमित वितरण की भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने प्रखंड स्तर पर बने स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के नियमित बैठक को लेकर जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि सभी प्रखंडों (जामताड़ा में माह जुलाई में नहीं हुआ है) में माह जून और जुलाई में बैठक आयोजित की गई है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा सहित प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजा मनिंदर नारायण सिंह के आकस्मिक निधन पर जामताड़ा जिला कांग्रेस परिवार की ओर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा और पुष्प अर्पित किया
    Next Article पलामू के सांसद सह पूर्व डीजीपी बिष्णु दयाल राम ने घाघीडीह केंद्रीय कारा पहुंचकर भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात, कहा- निष्पक्षता बरते प्रशासन, मौजूद रहे जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.