Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अभियान के सफल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अभियान के सफल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले में 09 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अभियान के सफल संचालन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    जिलेवासियों से अपील- ‘एक मुट्ठी माटी’ अथवा ‘एक दीया’ के साथ अपने मोबाइल से सेल्फी खींच कर https://merimaatimeradesh.gov.in/ पर जरूर अपलोड करें

    जिले में 09 से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का आयोजन किया जाना है। पूर्वी सिंहभूम जिले में इस आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अभियान के सफलतापूर्वक संचालन के लिए पदाधिकारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में स्मारक की स्थापना की जाएगी। स्मारक स्थल पर पंच प्राण की शपथ दिलायी जाएगी। शपथ उपरांत सेल्फी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। अभियान के अन्तर्गत अमृत सरोवरों के आसपास या उपलब्ध सरोवर के चारों तरफ कम-से-कम 75 पौधा रोपण करते हुए अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा । यदि पंचायत में अमृत सरोवर ना हो तो स्कूल / आंगनबाड़ी सेंटर/पंचायत भवन या अन्य सरकारी भवन के आसपास पौधारोपण किया जाएगा ।

    इस मौके पर कर्तव्य पर रहते हुए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर/ शहीद के परिवारजनों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में झण्डातोलन के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा । ‘मेरी माटी मेरा देश अभियान’ देश के उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों के नमन का अवसर है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया । समस्त जिलेवासियों से अपील है कि इस अभियान में शामिल होकर ‘एक मुट्ठी माटी ‘ अथवा ‘एक दीया’ के साथ अपने मोबाइल से सेल्फी खींच कर https://merimaatimeradesh.gov.in/ पर अपलोड करें एवं इस अभियान में अपनी महती सहभागिता दिखायें ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति के द्वारा कुल 1948 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई
    Next Article जिला पार्षद भूल चुकी हैं अपने पद की गरिमा, राजनीतिक कारणों से दुर्गोत्सव आयोजन में उत्पन्न करा रहीं विवाद: संतोष

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.