Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप जीतने में है भारत का हाथ : सोफी डिवाइन
    Breaking News Headlines

    न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप जीतने में है भारत का हाथ : सोफी डिवाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दुबई। न्यूजीलैंड की टीम ने महिला टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीत लिया है। दुबई में हुए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर यह टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब कीवी कप्तान सोफी डिवाइन ने अपनी सफलता के पीछे का रहस्य उजागर किया है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका पर 32 रनों की जीत के साथ अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि भारत पर उनकी 58 रनों की शानदार जीत वह मैच था जिसने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्रॉफी तक उनके जाने की नींव रखी।

     

     

    न्यूजीलैंड लगातार 10 टी20 मैच हारने के बाद टूर्नामेंट में उतरा था, लेकिन महिला टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए उसने अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन किया। फाइनल में जीत के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने बताया, “किसी एक मैच या एक लम्हे को अपनी जीत का श्रेय देना मुश्किल है। शायद इसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ जीत ने हमारे लिए एक शानदार मंच तैयार किया। मेरा मानना है कि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप के बाद हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ ही आया था और टीम इंडिया को हराने के बाद सब कुछ सही होता चला गया। जैसा कि मैंने बताया कि इस टीम में प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा हुआ था। हमें बस दिखाना था कि हम इतिहास रच सकते हैं।”

     

    सोफी के लिए यह तीसरी बार मौका था, इससे पहले वो 2009 और 2010 में उस न्यूजीलैंड टीम का भी हिस्सा थीं जो टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी। दुबई में 2000 महिला वनडे विश्व कप के बाद अपने दूसरे विश्व कप में जीत के साथ, सोफी को उम्मीद है कि 20 अक्टूबर की जीत भविष्य की पीढ़ियों को और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभास के जन्मदिन से पहले रिलीज हुआ ‘द राजा साब’ का पोस्टर
    Next Article भारत-चीन के बीच घटने लगी टेंशन, पीछे हटने लगीं दोनों देशों की सेनाएं

    Related Posts

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    June 27, 2026

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    June 27, 2026

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.