Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 281 रन से हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 281 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 281 रन से हराया
    नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट माउंट माउनगोई में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. टीम साउदी की कप्तानी में उन्होंने साउथ अफ्रीका को 281 रन से हराया. साउथ अफ्रीका की टीम 529 रन के लक्ष्य का पीछे करते हुए 247 रन ही बना सकी. अफ्रीकी टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जो उनपर ही भारी पड़ गया. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड बेडिंग्हम ने बनाए.

     

     

    पहली इनिंग में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के दोहरे शतक और केन विलियमसन के शानदार शतक के दम पर कीवी टीम ने 511 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. साउथ अफ्रीका टीम ने फिर पहली इनिंग में 10 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. इस तरह साउथ अफ्रीका की टीम मुकाबले में 349 रन से पीछे हो गई. दूसरी इनिंग में कीवी टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए. इस इनिंग में केन विलियमसन ने 109 रन की पारी खेली थी. केन के शानदार शतक के दम पर कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को 529 रन का टार्गेट दिया.

     

     

    529 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनिंग करने उतरे एडवर्ड मोरे 0, नील ब्रांड ने 3 रन बनाए. वहीं, डेविड बेडिंग्हम ने सबसे अधिक 87 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान डेविड ने 13 चौके और 3 छक्के मारे. न्यूजीलैंड के काइल जोमीसन ने दूसरी इनिंग में कुल 4 विकेट झटके. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

     

     

    बता दें कि साउथ अफ्रीका के सीनियर खिलाड़ी फिलहाल एसए टी20 लीग में व्यस्त हैं. इस वजह से सेलेक्टर्स ने जूनियर खिलाड़ियों को मौका दिया. लेकिन वे न्यूजीलैंड की सेना के सामने फेल रही. बता दें कि पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका के कुल 6 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था. यहां तक कि कप्तान नील ब्रांड ने भी अपना पहला ही मैच खेला था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी की सालगिरह पर कल्पना सोरेन की सोशल मीडिया पर मार्मिक पोस्ट
    Next Article ईरान का बड़ा फैसला: अब 15 दिन रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं

    Related Posts

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    July 19, 2026

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब के रीजन 1 के 6 क्लबो का हुआ जॉइंट इंस्टॉलेशन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभरा मजूमदार ने दिलाई शपथ, खोला गया नया स्टूडेंट क्लब आयुष

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.