Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरान का बड़ा फैसला: अब 15 दिन रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    ईरान का बड़ा फैसला: अब 15 दिन रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ईरान का बड़ा फैसला: अब 15 दिन रुकने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं
    ईरान ने भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री सेवा शुरू कर दी है. नई दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. हालांकि भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री एंट्री कुछ नियम व शर्तों के साथ दी गई है जैसे वीजा फ्री ट्रैवल में टूरिस्ट केवल 15 दिन ही ईरान में रुक सकेंगे, इसके अलावा यह सुविधा केवल उन यात्रियों को मिलेगी जो हवाई यात्रा से ईरान जाएंगे.

     

     

    दरअसल, परमाणु कार्यक्रम बंद न करने के कारण पश्चिमी देशों ने ईरान पर कई तरह के सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं जिसका सीधा असर उसके निर्यात पर पड़ रहा है, ऐसे में अपनी खस्ताहाल होती अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए ईरान ने दिसंबर 2023 में 28 देशों के सैलानियों के लिए वीजा फ्री टूरिज्म का ऐलान किया था.ईरानी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘हम भारतीयों के लिए वीजा फ्री पॉलिसी लेकर आए हैं. इसका फायदा केवल उन पर्यटकों को मिलेगा जो हवाई यात्रा कर ईरान पहुंचेंगे और जिनका मकसद सिर्फ घूमना होगा. इसके अलावा वो कितने दिन ठहर सकेंगे इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं.’

     

     

    वीजा फ्री नियम के मुताबिक भारतीय पर्यटक केवल 15 दिन के लिए ही ईरान में ठहर सकेंगे और इस समय को बढ़ाया नहीं जा सकेगा. यह वीजा 6 महीने में सिर्फ एक बार लिया जा सकेगा. वहीं अगर कोई टूरिस्ट 15 से ज्यादा दिनों तक ठहरना चाहता है या 6 महीने में एक से ज्यादा बार ईरान जाना चाहता है तो उसे दूसरी कैटेगिरी का वीजा लेना होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 281 रन से हराया
    Next Article पेटीएम के बाद अब भारतपे की बढ़ी मुश्किल! सरकार ने जारी किया नोटिस

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.