Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आगंतुकों के लिए नया आकर्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आगंतुकों के लिए नया आकर्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आगंतुकों के लिए नया आकर्षण

     

    “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” गतिविधि का हुआ आयोजन

     

    जमशेदपुर, 17 सितंबर 2024: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टी एस जेड पी) ने आज अपने नए आकर्षण, प्लेन ज़ेब्राओं को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की घोषणा की। इन खूबसूरत ज़ेब्राओं को आज जमशेदपुर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) शबा आलम अंसारी ने अस्थायी बाड़े में छोड़ा, जिससे उद्यान के विविध वन्यजीव संग्रह में और इज़ाफा हुआ है। यह आकर्षक ज़ेब्रा अपनी अनूठी उपस्थिति और चंचल स्वभाव से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

     

     

     

    इस आयोजन के दौरान कई विदेशी पक्षियों को भी छोड़ा गया, जिसमें रंग-बिरंगे नीले और पीले मैकाव, गालाह कोकटू और ऑरेंज विंग्ड शामिल हैं। इन अद्वितीय पक्षियों को उड़ाए जाने से आगंतुकों को पक्षियों की विविधता और उनकी खूबसूरती का जीवंत अनुभव करने का अवसर मिला। ये सुंदर प्राणी वन्यजीव प्रेमियों और आम दर्शकों के लिए शिक्षा और मनोरंजन के अनुभव को और भी विशेष बनाएंगे।

     

    इस आयोजन के दौरान, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर शबा आलम अंसारी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया और जमशेदपुर के नागरिकों को हरित अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस खास मौके पर, उन्होंने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के हिस्से के रूप में “एक पेड़ मां के नाम” गतिविधि के तहत एक पेड़ भी लगाया। यह पहल, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी को सुनिश्चित करना है।

     

     

     

    इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में कैप्टन अमिताभ, टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मानद सचिव; डॉ. माणिक पालित, डेप्युटी डायरेक्टर (पशु चिकित्सा); और डॉ. नईम अख्तर, डेप्युटी डायरेक्टर (जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन) शामिल थे।

     

    कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अमिताभ ने डीएफओ का हार्दिक आभार व्यक्त किया और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की वन्यजीव संरक्षण में भूमिका और लोगों को प्रकृति से जोड़ने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज से नए ज़ेब्रा और विदेशी पक्षियों को जनता के लिए प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे आगंतुक इन अद्भुत जीवों की खूबसूरती को निहार सकें। उन्होंने समुदाय से आग्रह किया कि वे इन अद्वितीय जीवों की भव्यता का आनंद लेने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी समझें, ताकि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और हरित भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के यूनिवर्सल पेंट कंपनी में धूमधाम के साथ पूजे गए बाबा विश्वकर्मा
    Next Article बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों में हुई विश्वकर्मा पूजा

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.