Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर दूर फेंका भाला, फाइनल के लिए हुए क्वालीफाई
    Breaking News Headlines खेल

    नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर दूर फेंका भाला, फाइनल के लिए हुए क्वालीफाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में कमाल कर दिया है. उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर दूर भाला फेंककर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया. नीरज पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे हैं. अमेरिका के

    ओरेगॉन में हो रही वर्ल्ड एथेलिटक्स चैंपियनिशप में नीरज चोपड़ा के इवेंट में कुल 34 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. सभी खिलाड़ियों को दो क्वालिफाइंग ग्रुप में बांटा गया था. नीरज क्वालिफिकेशन के लिए सबसे पहले उतरे और उन्होंने 88.39 मीटर के मार्क से काफी अधिक दूरी तय करते हुए फाइनल का टिकट कटाया.

     

    इससे पहले, नीरज ने हाल ही में स्टॉकहोम में हुई डायमंड लीग में भी 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था. 83.50 मीटर का मार्क पार करने वाले 12 थ्रोअर फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगे. नीरज के साथ ही चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च ने भी पहली ही कोशिश में 85.23 मीटर तक भाला फेंकते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया. इससे पहले, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता था.

     

    नीरज का यह इस साल का तीसरा ब्रेस्ट थ्रो है
    88.39 मीटर नीरज का इस साल का तीसरा बेस्ट थ्रो है. पिछले महीने स्टॉकहोम में हुई डायमंड लीग में उन्होंने 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था. 24 साल के नीरज इस प्रदर्शन के बाद पदक के दावेदारों में शामिल हो गए हैं. अगर वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने में सफल रहते हैं तो 2003 में

    लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज के बाद विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय होंगे. अंजू ने पेरिस में हुए विश्व चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलजी ने रिजेक्ट की अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने की अर्जी, बोले- मेयर्स के सम्मेलन में सीएम का क्या काम
    Next Article अनिश्चितताओं में काम करना जीवन का अहम अंग है : गौरव अहलूवालिया

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.