Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एलजी ने रिजेक्ट की अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने की अर्जी, बोले- मेयर्स के सम्मेलन में सीएम का क्या काम
    Breaking News Headlines राजनीति

    एलजी ने रिजेक्ट की अरविंद केजरीवाल के सिंगापुर जाने की अर्जी, बोले- मेयर्स के सम्मेलन में सीएम का क्या काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर में आयोजित सम्मेलन में जाने की इजाजत नहीं दी है. करीब डेढ़ महीने से लंबित फाइल को अब उपराज्यपाल ने यह कहते हुए लौटा दिया है कि सिंगापुर में होने जा रहा सम्मेलन मेयर्स का है, इसमें सीएम का जाना ठीक नहीं है.

    एलजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सिंगापुर यात्रा के प्रस्ताव को खारिज किया कर दिया है. सक्सेना ने मुख्यमंत्री को अगले महीने इस सम्मेलन में शरीक नहीं होने की सलाह दी, क्योंकि यह मेयरों का सम्मेलन है और इसमें किसी मुख्यमंत्री का शरीक होना उपयुक्त नहीं होगा.

    सूत्रों ने बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल की विदेश यात्रा का प्रस्ताव लैटाते हुए इस बात का जिक्र किया कि सम्मेलन में शहरी शासन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी, जो दिल्ली नगर निगम, दिल्ली विकास प्राधिकरण और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद से जुड़े होंगे.

     

    हालांकि, दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल की दलील को खारिज करते हुए कहा है कि यह मेयरों का सम्मेलन नहीं है. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस सम्मेलन में दुनिया के बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर की सरकार ने व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दिया है.

     

    सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उपराज्यपाल ने केजरीवाल को सम्मेलन में शरीक नहीं होने की सलाह दी क्योंकि यह मेयर्स का सम्मेलन है. अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री पूर्व में इस सम्मेलन में शरीक हुए हैं. यहां तक कि प्रधानमंत्री भी राज्य से जुड़े मुद्दों के लिए जाते हैं. यह ओछी राजनीति है. हम अब राजनीतिक अनुमति के लिए सीधे विदेश मंत्रालय का रुख करेंगे और हमें उम्मीद है कि वे हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लेंगे.

     

    तय प्रक्रिया के तहत दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपराज्यपाल से अनुमति मांगी थी. 7 जून को यह फाइल एलजी ऑफिस भेजी गई थी. तब से फाइल को मंजूरी मिलने का इंतजार करते रहे अरविंद केजरीवाल ने 17 जुलाई को पीएम मोदी को लेटर लिखकर कहा था कि उन्हें सिंगापुर में आयोजित होने जा रहे सम्मेलन में भाग लेने की इजाजत दी जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउर्वशी रौतेला ने कटी-फटी जींस में शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
    Next Article नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में 88.39 मीटर दूर फेंका भाला, फाइनल के लिए हुए क्वालीफाई

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.