Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नयानगर दुलारपुर दुर्गा स्थान — मुरादें माँगने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करती है माँ
    Breaking News धर्म बिहार

    नयानगर दुलारपुर दुर्गा स्थान — मुरादें माँगने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करती है माँ

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नयानगर दुलारपुर दुर्गा स्थान — मुरादें माँगने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी करती है माँ

    अशोक कुमार ठाकुर की खास रिपोर्ट

    तेघड़ा ( बेगूसराय )

    तेघड़ा प्रखण्ड के नयानगर दुलारपुर स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्रि पश्र माँ दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाती है। यहाँ दुर्गा सप्तशती के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर में इस वर्ष माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन होगा। विगत 31 वर्षों से लगातार आस्था के साथ यहाँ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन होता है जिसमें आस पास गांव के हजारों महिला पुरूष, बच्चे मेला में आकर देवी दुर्गा का दर्शन करते हें। मंदिर में माँ की प्रतिमा का निर्माण स्थानीय मूर्तिकारों के द्वारा किया जाता है। इस बार भी मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमा को आकर्षक व अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि इस मंदिर में माता भवानी की पूजा अर्चना सादगीपूर्ण ढंग से होती है। और मुरादें माँगने वाले भक्तों की हर मन्नतें माँ दुर्गा पूरी करते हें।

     

    कहा जाता है कि वर्षों पूर्व जब यहाँ के लोग दुलारपुर दियारा क्षेत्र में बसे थे तो उस समय वहीं पर दुर्गा मेला का आयोजन होता था लेकिन गंगा कटाव के कारण लोगों के वहाँ से विस्थापित होने के बाद से मेला का आयोजन बंद हो गया। पुनः वर्ष 1993 में ग्रामीण रामनरेश सिंह बाबा, पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक मदनमोहन सिंह गाँधी आदि लोगों के पहल पर नयानगर दुलारपुर में वर्तमान स्थान में दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया।

     

     

    दुर्गा पूजा को लेकर मेला समिति के द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला स्थान में बड़े बड़े पंडाल का निर्माण एवं लाईट से सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। मिठाई एवं खिलौनों की दुकान सजने लगी है। इस बार दुर्गा मेला स्थल में कथा वाचिका नेहा श्री के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन मुख्य आकर्षण का केन्द्र विंदु बना हुआ है। कथा सुनने के लिये प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हें।

     

     

    कथा वाचिका नेहा श्री के प्रवचन से श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहते हें। मेला समिति के सचिव पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से मेला संपन्न कराने के लिये हर आवश्यक कदम उठाये जा रहे हें। सुनील कुमार सिंह उर्फ भाई जी, हरिवंश कुमार सिंह, जयकान्त चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर चौधरी, भवेश कुमार, सुजीत कुमार सहित मेला समिति के अन्य लोग मेला को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रयास रत हें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘महात्मा गांधी की दृष्टि, राधाकृष्ण का उद्यम, जीवन, विचार व कार्य’ पुस्तक का लोकार्पण
    Next Article एंटीबायोटिक प्रतिरोध 21वीं सदी का एक नया महामारी खतरा

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.