Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सारंडा जंगल में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट ,सीआरपीएफ का एक जवान घायल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सारंडा जंगल में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट ,सीआरपीएफ का एक जवान घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     सारंडा जंगल में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट ,सीआरपीएफ का एक जवान घायल

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है.

     

    जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा के कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान प्रारंभ किया. अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगाया था. जिसकी चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

     

     

    नक्सली नेता मिसिर बेसरा, मोछू, अनल, अनमोल, अशिवन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहार, अमित हांसदा उर्फ अपटन समेत अन्य के सारंडा और कोल्हान जंगल में होने की खबर पर सारंडा जंगल की घेराबंदी कर दी गयी है.

     

     

    जवानों ने सारंडा में छोटानागरा थाना क्षेत्र के छोटानागरा, कोलाइबुरु, हतनाबुरु, मांगपोंगा, उसरुईया, बालिबा, कुदलीबाद, होलोंगउली, थोलकोबाद तथा जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी, दीघा, सागजुडी आदि इलाकों के जंगल और पहाड़ को घेर दिया है. सूचना है कि नक्सली बालिबा, होलोंगउली, बाबूडेरा आदि क्षेत्र के जंगलों में छिपे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ष 2024 का श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक सम्मान डॉ अरुण सज्जन को
    Next Article हरियाणा विधानसभा भंग करने के पीछे का सच !

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.