आज नव पल्लव की काव्य गोष्ठी_ सह भोज माधुरी मिश्रा के आवास पर हुआ । सभी अपने-अपने घरों से तरह-तरह के व्यंजन बनाकर लाए थे।
सर्वप्रथम हास्य कविता का सब ने आनंद उठाया। डॉ अनीता शर्मा, माधुरी मिश्र, उपासना सिन्हा,माधवी उपाध्याय आदि ने अपनी अपनी कविताएं सुनायी। तत्पश्चात नृत्य संगीत शुरू हुआ, सभी ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने नृत्य प्रस्तुत किया तो किसी ने संगीत प्रस्तुत किया तो किसी ने मिमिक्री भी किया। सभी हंस कर लोटपोट हो गये।
तत्पश्चात स्वादिष्ट भोजन का सब ने आनंद उठाया। इस मौके पर डॉ अनीता शर्मा ,श्रीमती माधुरी मिश्रा डॉक्टर आशा गुप्ता ,अनीता निधि, आरती श्रीवास्तव, पदमा प्रसाद, उपासना सिन्हा, जोबा मुर्मू ,निर्मला राव ,सरोज सिंह, ममता सिंह, कंचन मिश्रा ,रुचि सिंह ,बबीता सिंह, मधु त्रिवेदी, शकुंतला शर्मा, वीना कुमारी , नीता चौधरी सागर, महादेवी उपाध्याय आदि उपस्थित थे।