Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीबीएमएस हाई स्कूल में रक्षासूत्र तोड़ने पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षिका पर कार्रवाई की माँग तेज, जाँच कमिटी गठित
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डीबीएमएस हाई स्कूल में रक्षासूत्र तोड़ने पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षिका पर कार्रवाई की माँग तेज, जाँच कमिटी गठित

    Aman KumarBy Aman KumarMay 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीबीएमएस हाई स्कूल में रक्षासूत्र तोड़ने पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, शिक्षिका पर कार्रवाई की माँग तेज, जाँच कमिटी गठित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के कदमा स्थित डी.बी.एम.एस. हाई स्कूल में छात्रों के रक्षासूत्र जबरन तोड़ने के मामले ने धार्मिक रंग ले लिया है। आरोप है कि कक्षा 8-डी के छात्र आदित्य ओझा समेत कई बच्चों की कलाई से शिक्षिका शगुफ्ता नाज़ ने रक्षासूत्र काटकर हटाया और आगे न पहनने की चेतावनी दी।

    इस घटना को लेकर छात्र के पिता पवन ओझा ने विद्यालय प्रबंधन को लिखित शिकायत दी है। वहीं शिक्षा सत्याग्रह के अध्यक्ष अंकित आनंद ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उपायुक्त और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र सौंपकर कार्रवाई की माँग उठाया है।

    बुधवार को सनातन उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू पीठ और शिक्षा सत्याग्रह के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से स्कूल गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। अजय गुप्ता, चिंटू सिंह, अरुण सिंह, अंकित आनंद, ललित राव, अमित सिंह, कुलदीप सिंह, मीरा सिंह, अमृत सिंह, मनीष सिंह, हर्ष अग्रवाल, शुभम, जैसे प्रमुख नेता प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षिका को बर्खास्त करने, स्कूल से सार्वजनिक माफीनामा जारी करने और घटना की निष्पक्ष जाँच की माँग की।

    विरोध के दौरान कदमा थाना की पुलिस तैनात रही। शुरुआत में प्रबंधन ने वार्ता से दूरी बनाई, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच प्रबंधन ने पीड़ित अभिभावकों और संगठन प्रतिनिधियों से बैठक कर घटना पर अफसोस जताया और पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से बी. चंद्रशेखर, प्रिंसिपल गुरप्रीत भामरा, सतीश सिंह समेत अन्य मौजूद रहें. वहीं प्रदर्शनकारी नेताओं में अरुण सिंह, सतीश गुप्ता, चिंटू सिंह, अंकित आनंद, ललित राव समेत अन्य मौजूद थें। वार्ता के दौरान छात्र आदित्य ओझा, छात्र के पिता पवन ओझा और शिक्षिका शगुफ्ता नाज़ भी मौजूद रहीं।
    प्रदर्शन से पहले सनातन उत्सव समिति के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधीक्षक से भी मुलाकात किया। जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अध्यक्षता में जाँच कमिटी बनाई गई है, जो सीसीटीवी फुटेज समेत सभी पक्षों से पूछताछ कर प्रतिवेदन सौंपेगी। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर शिक्षा विभाग और पुलिस (कदमा थाना) दोनों स्तर पर जाँच जारी है।

    प्रदर्शनकारियों हिंदूवादी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में माफीनामा और कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन होगा।

    जाँच कमिटी गठित डीबीएमएस हाई स्कूल में रक्षासूत्र तोड़ने पर बवाल: हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शिक्षिका पर कार्रवाई की माँग तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना की वीरता और राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा का प्रतीक है – भरत सिंह
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.