Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएच एरिया में एयर स्ट्राइक के दौरान राहत-बचाव कार्य को लेकर किया गया मॉक ड्रिल
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीएच एरिया में एयर स्ट्राइक के दौरान राहत-बचाव कार्य को लेकर किया गया मॉक ड्रिल

    Aman KumarBy Aman KumarMay 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएच एरिया में एयर स्ट्राइक के दौरान राहत-बचाव कार्य को लेकर किया गया मॉक ड्रिल

    *उपायुक्त मॉक ड्रिल का किया नेतृत्व, बोले… सभी विभागों के आपसी तालमेल और नागरिक सहयोग से आपदा पर प्रभावी नियंत्रण संभव*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मुख्य सचिव, झारखंड से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक जमशेदपुर स्थित सीएच एरिया में उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन समिति श्री अनन्य मित्तल के नेतृत्व में संध्या 4 बजे से 7 बजे तक मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान एयर स्ट्राइक से निपटने के उपाय, परिस्थिति के अनुरूप समय पर प्रतिक्रिया, संचार एवं समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता एवं उसके उपयोग का रियल टाइम अभ्यास सह मूल्यांकन एवं समीक्षा की गई । मॉक ड्रिल के दौरान तीन घंटे की अवधि में आपदा की स्थिति में सामान्य प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवा, नगर निकाय प्रशासन, सिविल सोसायटी की भूमिका एवं उनके रिस्पॉन्स का रियल टाइम मूल्यांकन किया गया । उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन समिति ने कहा कि सभी एजेंसियों का कार्य तथा आम नागरिकों का सहयोग सराहनीय रहा। कुछेक स्तर पर सुधार की आवश्यकता है जिसे दुरूस्त किया जाएगा ।

    अपराह्न 4 बजे एयर रेड सायरन बजते ही पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट की घोषणा की गई एवं कमांडिंग ऑफिसर को सूचित किया गया । 5 मिनट बाद कमांडिग ऑफिसर एसडीएम धालभूम एवं सिटी एसपी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के पदाधिकार कंट्रोल रूम पहुंचे । आपसी विमर्श के 15 मिनट बाद कमांडिग ऑफिसर के निर्देश पर कम्यूनिकेशन ड्रिल शुरू हुई तथा सभी एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया । 25 मिनट बाद जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक स्थिति का आकलन करने सेंट्रल कमांड रूम पहुंचे। ठीक 5 बजे सीएच एरिया स्थित महारानी मेंशन में एयर स्ट्राइक की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए कमांडिग ऑफिसर सभी संबंधित एजेंसियों के साथ घटनास्थल के लिए कंट्रोल रूम से रवाना हुए तथा 10 मिनट के अंदर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया । मौके पर सिविल डिफेंस, अग्निशमन की टीम के द्वारा घायल तीन लोगों को रेस्स्यू करते हुए टीएमएच इलाज के लिए भेजा गया वहीं अपार्टमेंट में रह रहे अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए सेफ हाउस के रूप में चिन्हित निर्मल गेस्ट हाउस भेजा गया । संध्या 7 बजे पीस सायरन बजते ही विद्युत सेवा बहाल की गई। संध्या 7:10 बजे जिला के वरीय पदाधिकारी सेंट्रल कमांड रूम पहुंचे तथा पूरे मॉक ड्रिल की डी-ब्रिफिंग की गई ।

    इसके पूर्व सुबह 11 बजे से स्कूली बच्चे, कारखाना, कंपनी, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन में भी मॉक ड्रिल कर लोगों के बीच एयर स्ट्राइक के दौरान एहतियाति कदम उठाये जाने की जानकारी दी गई ।

    सीएच एरिया में एयर स्ट्राइक के दौरान राहत-बचाव कार्य को लेकर किया गया मॉक ड्रिल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा नेता दिनेश कुमार का बयान – ‘मोदी है तो मुमकिन है
    Next Article ऑपरेशन सिंदूर”* — *आतंक के ठिकानों पर तिरंगे की गूंज – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    McLuck Casino: A Deep Dive Into Features and the Player Experience

    November 17, 2026

    Welche Spiele und Anbieter erwarten mich bei Ninlay?

    November 17, 2026

    Willkommenspaket mit 150 Free Spins bei Spin Samurai Casino registrieren

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    McLuck Casino: A Deep Dive Into Features and the Player Experience

    Welche Spiele und Anbieter erwarten mich bei Ninlay?

    Willkommenspaket mit 150 Free Spins bei Spin Samurai Casino registrieren

    सूर्य मंदिर समिति के 25वें छठ महोत्सव में छठ गीतों पर झूमे शहरवासी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका करीना पांडेय, सोविता पांडेय एवं आंखी दास के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने बांधा संमा, वंदना सिन्हा की विशेष प्रस्तुति से यादगार बना कार्यक्रम

    🙏 छठ महापर्व के चौथे एवं अंतिम दिन भव्य महाप्रसाद वितरण एवं सम्मान समारोह 🙏

    धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले

    Klirr Casino: A Closer Look at Features and the Player Experience

    झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में, National Commission for Seheduled Tribes ने लिया स्वतः संज्ञान

    एक्सएलआरआई के छात्रों ने ‘मनी मंत्र’ कार्यशाला के जरिए परिसर के कर्मचारियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान एवं स्वाभिमान को नमन, नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा के साथ मनी जयंती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.