Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पहुँचे भाजपा कार्यालय, महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News झारखंड

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पहुँचे भाजपा कार्यालय, महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 18, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव पहुँचे भाजपा कार्यालय, महानगर के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    ■ बोले समीर, आदिवासियों के नाम पर झामुमो ने केवल अपनी चिंता की, महिला थाना प्राभारी रूपा तिर्की के मामले में हाईकोर्ट ने दिखाया सरकार को आईना।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने शुक्रवार को प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस-वार्ता में सांसद समीर उरांव ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो ने सत्ता में आने के लिए अनगिनत झूठे वादे किए। परंतु उन सभी वादों को पूरा करने के बजाय मौन धारण किये बैठे हैं। प्रदेश के किसान राज्य सरकार की उदासीनता से हताश और निराश हैं। किसानों के धान खरीद के भुगतान के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि आशीर्वाद जैसे योजनाओं को बंद कर किसानों का हक मार रही है। हेमंत सरकार का यह रवैया किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कहा की कांग्रेस हरियाणा-पंजाब के फर्जी किसान आंदोलन में उनका हितैषी बनने का ढोंग करती है परंतु झारखंड के किसानों की अनदेखी कर रही है। श्री उरांव ने प्रदेश में आदिवासियों के ऊपर बढ़े अत्याचार पर भी हेमंत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चाईबासा के बरुगुलीकेरा गावँ में आदिवासियों के बर्बर नरसंहार की घटना पर भी हेमंत सरकार ने कोई ठोस कदम नही उठाया। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में आंदोलनकारी सिदो-कान्हो के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की निर्मम हत्या कर दी गयी। राज्य की मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बढ़ते दबाव के कारण महीनों बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया गया, परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी कोई निष्कर्ष नही निकला। समीर उराँव ने कहा कि साहेबगंज की ईमानदार महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत पर भी सरकार ने टालमटोल रवैया अपनाया। महीनों बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रूपा तिर्की को बहन समान बताते हुए सीबीआई जांच के स्थान पर न्यायिक जांच के आदेश दिए। परंतु हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को आईना दिखाया। कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी की यह क्रिमिनल मामला है जहाँ इस मामले में सीआरपीसी में न्यायिक जाँच का कोई प्रावधान ही नहीं है। यह दर्शता है कि हेमंत सरकार ने केवल भ्रमित करने एवं दोषियों को बचाने के उद्देश्य से न्यायिक जांच के आदेश दिए। श्री उराँव ने रूपा तिर्की मामले में सीबीआई जांच की मांग को दोहराते हुए कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हेतु सीबीआई ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

    प्रेस वार्ता के दौरान घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला प्रवक्ता प्रेम झा मौजूद थे।

    भाजपा कार्यालय आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत: अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के भाजपा कार्यालय आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, जिला पदाधिकारी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका समेत सभी मोर्चा के अध्यक्षों ने समीर उराँव का पुष्पमाला, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति रिवाज से समीर उराँव का स्वागत किया। ज्ञात हो कि अपने निजी कार्य से घाटशिला आने पर समीर उरांव कार्यकर्ताओं से मिलने जमशेदपुर पहुँचे थे। समीर उरांव ने एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर संगठन मजबूती के निर्देश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात समीर उरांव शुक्रवार को पहली बार जमशेदपुर पहुंचे थे।

    इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष गूँजन यादव, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, महामंत्री अनिल मोदी, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, दीपू सिंह, प्रेम झा, विनोद कुमार सिंह, कौस्तव राय, नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, काजू शांडिल, राम सिंह मुंडा, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, ज्योति अधिकारी, रमेश नाग, विजय सोय, चांद मुनि कुंकल, दीपक सुंडी, मनोज सरदार, विनोद ओमांग, संजय मुंडा, गणेश मुंडा, वीर सिंह बोदरा, गणेश भूमिज, संतोष पासवान व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नहीं किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के संग खेतों में किया प्रदर्शन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    Next Article राष्ट्र संवाद के पत्रकार अमित मिश्रा की पत्नी ज्योति ने लहराया परचम

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.