नारायणपुर प्रखंड घोटाला प्रखंड बन गया है:सोमनाथ
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से जुड़े कोविड मद के अंतर्गत मास्क, सैनिटाइजर, चापाकल मरम्मत और विद्यालयों में डस्टबिन वितरण करने के लिए हर पंचायत में पैसा आया था लेकिन डाभाकेन्द्र टोपाटार पंचायत के अलावे सभी पंचायतों में समान का खरीद हुआ है कि नहीं हुआ है यह जांच का विषय है| इसकी ऊंच स्तरीय जांच होना चाहिए|कहा क्योंकि जहां तक मुझे जानकारी है सभी पंचायतों में इस राशि से सामान की खरीदारी नहीं हुई है| इससे प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं साजिश के तहत मिलकर पंचायत सचिव हो ,भेडर हो या नारायणपुर प्रखंड के पदाधिकारी हो सभी लोग मिलकर पैसे का आपस में बंदरबांट किए हैं| जिसके कारण नारायणपुर प्रखंड के सभी लोग कोरोना महामारी के समय इन सारी चीजों से वंचित रहे हैं और समय पर नारायणपुर प्रखंड वासियों को मास्क सैनिटाइजर ,डस्टबिन या खराब पड़े चापाकल का सुविधा नहीं मिला है| इससे प्रतीत होता है कि नारायणपुर प्रखंड घोटालों का प्रखंड बन गया है| श्री सिंह ने कहा कि जिले के उपायुक्त को नारायणपुर प्रखंड के अलावे जामताड़ा जिले के सभी प्रखंड के सभी पंचायतों में 15वें वित्त आयोग से जुड़े कोविड मद के अंतर्गत जो भी राशि प्रखंडों को आवंटित की गई है| इन राशि से पंचायतों में खरीद हुई है या नहीं हुई है इसकी जांच कराते हुए दोषी व्यक्तियों को दंडित करने का काम करें| अन्यथा बाध्य होकर भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगी|