Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच, बागबेड़ा इकाई एवं केंद्रीय इकाई जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सोमवार को भव्य नमन यात्रा, श्रद्धांजलि सभा एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने भाग लेकर श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम की शुरुआत परिसर स्थित श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद मोटरसाइकिल एवं कार रैली के साथ भव्य नमन यात्रा निकाली गई, जिसने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान भगवान परशुराम की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा शरबत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई।

    नमन यात्रा के उपरांत श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल संघ, बागबेड़ा परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज की एकता, संगठन, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार, दीपू सिंह, महासचिव जय कुमार, वरीय उपाध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास , अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान की सचिव एवं जिला परिषद सदस्य कविता परमार, वरीय सदस्य कुमार धीरेंद्र तथा धनंजय राय सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर की विभिन्न इकाइयों से आए ब्रह्मर्षि समाज के प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली।

    कार्यक्रम का संचालन भास्कर जी ने किया। अतिथियों का स्वागत मनोज कुमार सिंह ‘गुणी’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बागबेड़ा इकाई के अध्यक्ष सतीश सिंह ने किया।

    आयोजन को सफल बनाने में सुमंत कुंवर, संतोष ठाकुर, कुमार मनीष, सुबोध , मन्नू , शैलेन्द्र , विनोद सिंह, धनंजय राय, विकास चंद्रा , आनंद जी सहित अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए समाज में एकता, संगठन और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी लोग स्वरुचि भोज में शामिल हुए।

    ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर निकली नमन यात्रा श्रद्धांजलि सभा में का हुआ आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या भूमिहार समाज केवल चुनावी समय में ही याद आता है?
    Next Article ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.