ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस पर सेवा शिविर आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: अमर शहीद श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया के शहादत दिवस के अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने किया।
इस अवसर पर पप्पू सिंह ने कहा कि ब्रह्मेश्वर मुखिया के कार्यों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाजहित में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और संघर्षों को आत्मसात कर समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सेवा शिविर में लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा समाज सेवा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारत चौधरी, सतीश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धेय ब्रह्मेश्वर मुखिया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

