Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर , नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक 
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर , नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वामी विवेकानंद अमर रहे के नारों से गूंज उठा साकची गोलचक्कर , नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक 

    नमन संस्था का कार्य अतुलनीय एवं प्रेरणादायी- सांसद विद्युत महतो

    स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा , अपने अंदर के विवेकानंद को निखारने की ज़रूरत : काले

    स्वामी जी ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया : विधायक मंगल कालिंदी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : युवाओं के प्रेरणा स्रोत युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर “नमन” के तत्वावधान में एक भव्य आयोजन साकची मुख्य गोलचक्कर पर हुआ। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य, बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचारों ने समाज के हर वर्ग को जागरूक किया और हम सभी को एक नई दिशा दी। हमें उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए देश की सेवा करनी चाहिए। हमें उनके विचारों को अपनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि केवल आत्मविश्वास और आत्मबल से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

     

    मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा स्वामी विवेकानंद ने अपनी शिक्षाओं से युवाओं में शक्ति का संचार किया और यह संदेश दिया कि अपने आप पर विश्वास करो, तुम किसी भी कठिनाई को पार कर सकते हो। उनके विचार आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।

    विशिष्ट अतिथि, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति और गौरव को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत किया। उनका कहना था कि हमें अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ना चाहिए। हमें उनके विचारों का पालन करते हुए अपने समाज को एक नई दिशा देनी चाहिए।

    इस मौके पर कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद , अजय सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह , झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के शैलेंद्र सिंह, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह , टाटा मोटर्स वर्कस यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भाजपा नेता बॉबी सिंह, चंद्रेश्वर खां, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बलविंदर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, सी.जी.पी.सी के कुलविंदर सिंह [पन्नू] सहित कई प्रमुख व्यक्तित्वों ने स्वामी विवेकानंद के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए और उनके आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया।

     

     

    इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह, भाजपा नेता केदारनाथ झा, भाजपा नेता हरदयाल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रविंद्र जी, इंटक नेता संजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी पांडे, यूपी संघ के रामकेवल मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बिमला देसाई, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष राजपति देवी, पार्षद कुसुम पूर्ति, बंगभाषी सन्मय समिति के विकास भट्टाचार्य, भाजपा नेता विजय तिवारी, भाजपा नेता ललित द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, अभिमन्यु सिंह, अश्विनी झा, शैलेश, हरि सिंह, अनिल सिंह, परविंदर सिंह, रीना सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि शंकर तिवारी एवं कई सामाजिक संस्थाओं, गुरुद्वारा समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों सहित अनेक गणमान्यों ने उपस्थित होकर विवेकानंद जी को स्मरण किया।

    नमन का आयोजन रहा ऐतिहासिक स्वामी विवेकानंद अमर रहे के जयघोष से गुंजा साकची गोलचक्कर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन का वार्षिक वनभोज: काव्य, संगीत और खेलकूद का अद्भुत संगम
    Next Article जमशेदपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि,पूर्व राज्यपाल रघुवर दास का भव्य स्वागत

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.