Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नमन ने बैकुंठ शुक्ला की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    नमन ने बैकुंठ शुक्ला की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskMay 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नमन कर रहा ऐतिहासिक काम , गर्व है नमन संस्था पर -हरिवल्लभ आरसी

    देश पर मर मिटने वालों को नमन: प्रभात शर्मा

    *नमन जला रहा देशभक्ति का अलख : वरुण 

    नौजवानों को अपने इतिहास से सबक़ लेना चाहिये : सुधीर 

    नमन परिवार देशभक्तों को याद करता रहेगा  काले 

    नमन ने बैकुंठ शुक्ला की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

    जमशेदपुर : शहर की सामाजिक संस्था” नमन शहीदों के सपनों को “ने महान क्रांतिकारी एवं बलिदानी शहीद बैकुंठ शुक्ला की पुण्यतिथि पर नमन द्वारा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान के प्रधान महासचिव हरिवल्लभ सिंह ‘आरसी’, वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त कॉर्पोरेट हेड प्रभात शर्मा,मनीफीट गुरुद्वारा के प्रमुख अजीत सिंह,ब्रह्मषि विकास मंच के सुधीर कुमार सिंह , वरुण जी पूर्व सैनिक परिषद, वरिष्ठ पत्रकार व संस्था के संरक्षक बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश जी, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, विपिन झा,,महेंद्र सिंह, संतलाल पाठक, डी. मनी, चंदना रानी, ममता पुष्टि, सावित्री करवा, नमिता उपाध्याय, ममता सिंह, गौरी कुमारी, मीरा सिंह, हीबा फिरदौस, भूमि, पूरबी सहित कई गणमान्यों, महिलाओं एवं सैकड़ों, युवाओं की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी l

    इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री आरसी ने बैकुंठ शुक्ला को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि – देश को स्वतंत्र कराने में लाखों वीरो ने अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया था, उनकी कुर्बानी का परिणाम है कि हम आज आजाद भारत में साँस ले पा रहें हैं, उन्होंने आजादी की जो सौगात हमें सौंपी उसे सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेवारी है, उनके सपनों का जो भारत था उसी भारत का निर्माण हो यह सबका सपना होना चाहिए l

     

    साथ ही आरसी जी ने नमन संस्था की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था लोगों में शहीदों के प्रति जागरण और देशप्रेम का जो ज़ज्बा जगा रही है उसके लिए संस्था के सभी सदस्यों का और विशेष कर संस्थापक काले जी का हम सभी लौहनगर के वासी आभार व्यक्त करते हैं l

    श्री प्रभात शर्मा ने कहा कि नमन का प्रयास सराहनीय है जो आज विभूति बैकुंठ शुक्ल को 90 साल बाद भी याद कर रहा.
    इस मौके पर नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज जब हम देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान करने वाले शहीदों को नमन करते है तो हम अपने अंदर एक अद्भुत ऊर्जा एवं शक्ति का अनुभव करते हैं ।

    काले ने युवाओं से आह्वान किया की वे अपने अंदर की ताकत एवं स्वाभिमान को पहचानने की कोशिश करें। राष्ट्रहित की भावना ह्रदय में रख राष्ट्रहित हेतु प्रयासरत रहना हर भारतीय का परम कर्तव्य है।इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वे नशा की खिलाफत करें एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत देश को तोड़ने के लिए हमारे युवा वर्ग को लक्ष्य किया जा रहा हैं उन्हें नशा का आदी बनाया जा रहा है चूंकि युवा देश का भविष्य होता है और

     

    जब देश और समाज को कमजोर करना है तो युवा में सोचने समझने की शक्ति को कुंठित कर देना होगा और इसके लिए युवा पीढ़ी को नशे का आदी बनाया जा रहा है, मैं आप सभी युवा पीढ़ी से करबद्ध प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी खुद भी नशे का सेवन ना करें और अपने परिवार,समाज में इस दलदल में फंसे युवाओं को बाहर निकालने की कोशिश करें l

    इस मौके पर संस्था के संरक्षक बृजभूषण सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि – बैकुंठ शुक्ला जी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्पूर्ण योगदान रहा है परंतु इनकी और इनके जैसे हज़ारों शहीदों की कुर्बानी गुमनाम रह गई या कहीं दबी रह गई जरूरत हर शहीद की शहादत उनके विचारों को उनके जीवन की जानने की है उनको सम्मान देने की है और इस दिशा में नमन अपना कार्य निरंतरता के साथ कर रहा है l

    इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जयप्रकाश राय ने कहा कि – भारतवर्ष का इतिहास वीरों और शहीदों से भरा पड़ा है जरूरत उन्हें जानने की है उनके विचारों को आत्मसात करने की है शहीद बैकुंठ शुक्ला जी ऐसे ही शहीद हुए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए खुद को कुर्बान कर दिया ऐसे महापुरुष को आज नमन करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि ऐसे वीर की धरती पर मुझे जन्मने का अवसर मिला l

    इस मौके उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों ने देश की आजादी में बैकुंठ शुक्ला के योगदान को नमन करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और एक मत में कहा कि उन्हें भुलाया नहीं जा सकता।

    कार्यक्रम में संस्था के स्वयंसेवकों, मातृ शक्ति व युवा शक्ति की उपस्थिति रही l

    इस कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार एवं डी डी. त्रिपाठी तथा धन्यवाद ज्ञापन महेश मिश्रा ने किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमातृ दिवस के उपलक्ष जमशेदपुर में साइकिल रैली
    Next Article तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के वरीय साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे की सातवीं पुस्तक “अग्निपथी छत्रपति” ( हिन्दी प्रबंध काव्य ) का लोकार्पण किया

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.