Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए नगर निगम चुनाव : सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए नगर निगम चुनाव : सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए नगर निगम चुनाव : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव सरकार बनाने या गिराने के लिए नहीं, बल्कि बेहतर और विकसित मानगो के लिए लड़ा जाना चाहिए। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास/कार्यालय में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से स्थानीय विकास को केंद्र में रखकर निर्णय लेने की अपील की।

    सरयू राय ने स्पष्ट किया कि इस चुनाव का झारखंड सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मानगो विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और चुनाव के कारण इसकी रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में शुरू कराई गई पेयजल परियोजना उनके न रहने के दौरान ठप हो गई, इंटेकवेल में बालू जमा हो गया और कई इलाकों में बनी टंकियों से आज तक पानी नहीं पहुंच पाया।

    उन्होंने नेशनल हाईवे निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए दो साल तक आंदोलन करना पड़ा, तब जाकर सड़क निर्माण शुरू हुआ और फ्लाईओवर का रास्ता निकला। वहीं, उन्होंने अफसोस जताया कि मानगो में प्रस्तावित मेधा डेयरी अब सरायकेला जा रही है।

    सरयू राय ने कहा कि नगर निगम चुनाव में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने एक व्यक्ति के विधायक, मंत्री और मेयरपति बनने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह ठीक नहीं है। मानगो के लिए ऐसा नेतृत्व चाहिए जो स्थानीय हो और क्षेत्र की समस्याओं को समझता हो।

    उन्होंने यह भी कहा कि मानगो का चुनाव विधानसभा चुनाव की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। सड़क, पानी, बिजली, सफाई और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी के लिए समान रूप से होंगी, इसलिए मतदाताओं को ठंडे दिमाग से सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए और आपसी भाईचारे के साथ चुनाव में भागीदारी निभानी चाहिए।

    बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए नगर निगम चुनाव : सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध मानगो नगर निगम बनाना मेरी प्राथमिकता : सुधा गुप्ता
    Next Article दुष्कर्म का आरोपी संतोष गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.