Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलर्स टीवी के डॉसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के विजेता बने आदित्य पाटिल
    Breaking News Headlines सिनेमा

    कलर्स टीवी के डॉसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के विजेता बने आदित्य पाटिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. आठ साल के आदित्य पाटिल कलर्स टीवी के डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के पहले सीजन के विजेता बने. लगभग तीन महीने चले इस शो के ग्रैंड फिनाले में मेकर्स ने आदित्य को शो का विजेता घोषित किया. आदित्य के साथ प्रतीक कुमार नायक और गीत कौर बग्गा शो के फाइनलिस्ट थे. 13 हफ्ते के टफ कंपीटिशन, कई अद्भुत परफॉर्मेंस और कई फेस ऑफ के बाद आदित्य डांस दीवाने जूनियर्स के पहले सीजन का विजेता बने.

     

    आदित्य पाटिल को पुरस्कार के तौर पर एक ट्रॉफी और 20 लाख रुपये का चेक मिला है. ईनाम की राशि जज नीतू कपूर और मर्जी पेस्टनजी ने स्पेशल गेस्ट आमिर खान ने आदित्य को सौंपी. आमिर यहां अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रचार के लिए आए थे. इस दौरान आमिर ने भी कई गानों पर परफॉर्मेंस दी.

     

    आठ वर्षीय आदित्य पाटिल ने डांस दीवाने जूनियर्स में अपने डांस परफॉर्मेंस से शानदार शुरुआत की और सीजन के सबसे होनहार दावेदारों में से एक बन गए. शो में उनके मेंटर प्रतीक उटेकर थे, जिन्होंने उन्हें कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किया था. आदित्य और प्रतीक की शो में काफी तारीफें हुई हैं. आदित्य ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस ऑडियंस के दिल जीते हैं.

     

    आदित्य पाटिल विजेता घोषित होने पर बेहद खुश थे. उन्होंने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस शो के विजेता के रूप में उभरूंगा. मेरे लिए जीतना मेरे दादाजी का सपना था और मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनके सपने को पूरा कर सका. डांस दीवाने जूनियर्स की जर्नी मेरे लिए बहुत यादगार रही है और इसने मुझे बहुत सी नई चीजें सिखाई हैं.

     

    जीत के बाद आदित्य पाटिल ने कहा कि मैं अपने परिवार, दोस्तों, नीतू मां को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं, नोरा मैम, मर्जी सर और मेरे कैप्टेन प्रतीक उटेकर मुझे गाइड करने के लिए हमेशा मौजूद रहे हैं. मैं उन सभी का आभारी हूं. इस फेज ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है, जो मुझे दुनिया जीतने के लिए प्रेरित करेगा. मैं न केवल अपने लिए बल्कि अपने माता-पिता और दादा-दादी के लिए यह खिताब जीतना चाहता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article इंदौर से पुणे जा रही यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, अब तक 11 शव निकाले गए

    Related Posts

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    October 8, 2026

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    October 8, 2026

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर आज पहुंचेगा नेमरा, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी

    Lemon Casino Proces Opinii dla Słabego Wsparcia

    पणजी: पद्म श्री पुरस्कार विजेता, मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में दिल का दौरा

    Jak zalogować się do Bison Casino bez telefonu

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.