Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 10 लाख डॉलर की मांगी गई फिरौती
    Breaking News Headlines

    मुंबई हवाई अड्डे को मिली बम से उड़ाने की धमकी, 10 लाख डॉलर की मांगी गई फिरौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बीते कल यानी 23 नवंबर को ईमेल के जरिए 48 घंटे के अंदर 1 मिलियन डॉलर की मांग की गई. पैसे न देने पर एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मेलर ने बिटकॉइन में फिरौती की मांग की है.1 मिलियन यानी 10 लाख डॉलर की मांग की गई है. इसे भारतीय रुपए में बदलें तो यह 8 करोड़ रुपए से अधिक आएगी.

     

    मुंबई पुलिस की मानें तो धमकी भरा ईमेल गुरुवार 23 नवंबर सुबह 11 बजे आया. ये ईमेल मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया. यह ईमेल quaidacasrol@gmail.com आईडी से आया था.

    धमकी भरे ईमेल में मेलर ने सब्जेक्ट लाइन में ब्लास्ट लिखा था. और बॉडी में लिखा था कि हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है. अगर बिटकॉइन के जरिए 48 घंटे के अंदर 1 मिलियन डॉलर नहीं दिए गए तो एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 को बम से उड़ा दिया जाएगा. 24 घंटे के बाद एक अलर्ट और भेजा जाएगा.

    पुलिस ने इस संबंध में IPC की धारा 385 (जबरन वसूली करने के मामले में) और 505 (1) (बी) (जनता में डर पैदा करने या सार्वजनिक शांति में खलल डालने) के तहत अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. साथ ही साथ पुलिस ने उस आईपी एड्रेस का पता लगा लिया है जिससे यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. पुलिस मेलक की तलाश में जुट गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामलला के मंदिर में पुजारी बनने के लिए लगी होड़, आए 3000 आवेदन
    Next Article राजधानी रांची के विधानसभा परिसर में झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया

    Related Posts

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    July 2, 2026

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    भारत में फलते-फूलते मेडिकल माफिया के बीच, क्या **झोला छाप चिकित्सक** हैं मौत के सौदागर?

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ अब ‘ओजोन प्रदूषण’ का नया खतरा: क्या है समाधान?

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.