Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीनगर में तीन दशक के बाद निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, प्रशासन ने दी अनुमित
    Breaking News Headlines

    श्रीनगर में तीन दशक के बाद निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, प्रशासन ने दी अनुमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    श्रीनगर में तीन दशक के बाद निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, प्रशासन ने दी अनुमित
    श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज तीन दशक बाद श्रीनगर में गुरु बाजार से डलगेट तक पारंपरिक मार्ग पर आठवीं मुहर्रम जुलूस की अनुमति प्रदान की है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने कहा कि शिया भाइयों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कल जुलूस की अनुमति देने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा, ”मैं शिया भाइयों और कश्मीरी जनता को बधाई देता हूं, जो अपने स्नेह के लिए जाने जाते हैं।”

     

     

     

     

    उन्होंने बताया कि प्रशासन को सभी समूहों के शिया मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों और गुरुबाजार की स्थानीय समिति के साथ कई दौर की बातचीत के बाद सभी हितधारकों से आश्वासन मिला है कि पवित्र धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित और संपन्न होगा। इसी के अनुसार सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी और आम जनता, विशेष रूप से शिया समुदाय के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि किसी को भी गुरुबाजार से निकाले जाने वाले जुलूस को छोड़कर इस मार्ग पर व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से कोई अन्य जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति से कानून के अनुसार बहुत सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कल कार्य दिवस को ध्यान में रखते हुए और आम लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जुलूस का समय सुबह छह बजे से आठ बजे तक रहेगा।उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल और मुख्य सचिव दोनों ने मांग पर सकारात्मक रूप से विचार करने और स्थिति पर बारीकी से नजर रखने का निर्देश दिया है। शोक मनाने वालों के लिए नागरिक व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि एसएमसी सफाई अभियान चलाएगी। पीने के पानी की सुविधा और दो एम्बुलेंस की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा डलगेट पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई, ASI सर्वे पर रोक बरकरार
    Next Article हिमाचल-चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यमुना अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.