Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई, ASI सर्वे पर रोक बरकरार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई, ASI सर्वे पर रोक बरकरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

             

     

     

    ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल फिर होगी सुनवाई, ASI सर्वे पर रोक बरकरार
    प्रयागराज। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वे कराया जाना चाहिए. कोर्ट को बताया गया कि 31 जुलाई तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा. हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलील सुनने के बाद सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है. कल इस मामले में मुस्लिम पक्ष की दलील सुनी जाएगी. फिलहाल इस केस में HC ने अभी तक अपना फैसला नहीं सुनाया है, क्योंकि ज्ञानवापी ढांचे के ASI सर्वे पर गुरुवार को भी सुनवाई होगी. फिलहाल ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे पर रोक जारी रहेगी.

     

     

     

     

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी ढांचे के सर्वे पर स्टे लगा दिया है. मुस्लिम पक्ष के वकील ने आज सुनवाई के दौरान कोर्ट से दो दिन का वक्त मांगा है, जिस पर हाईकोर्ट ने सिर्फ एक दिन समय दिया है. अब फिर गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे इस मामले की सुनवाई होगी. वहीं, HC ने एएसआई से पूछा कि आपको ज्ञानवापी के सर्वे में कितना समय लगेगा, जिस पर ASI ने कहा कि ये तो नहीं कह सकते हैं कि एक्जेक्टली कितना वक्त लगेगा.आपको बता दें कि जिला जज ने बीते दिनों एएसआई को ज्ञानवापी के सर्वे कराने का आदेश दिया था. साथ ही कोर्ट ने कहा था कि इस सर्वे की रिपोर्ट 4 अगस्त तक जिला अदालत को सौंपनी है. इसके आदेश के बाद ASI की टीम सोमवार को सर्वे करने के लिए ज्ञानवापी पहुंची थी तो मुस्लिम पक्ष ने सर्वे पर रोक के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई. इस पर SC ने दो दिन तक सर्वे पर रोक लगाकर हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था. इसके बाद मुस्लिम पक्ष के वकील ने मंगलवार को HC में याचिका दाखिल की, जिस पर बुधवार को सुनवाई हुई.

     

     

     

     

     

     

    ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने प्रयागराज में मीडिया से कहा कि ASI के अतिरिक्त निदेशक ने आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर किया है जिसमें कहा गया कि सर्वेक्षण के दौरान संरचना को कोई क्षति नहीं होगी. ASI सर्वेक्षण कल तक नहीं होगा, कल अदालत इस मामले पर दोपहर 3.30 बजे फिर से सुनवाई करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 7 आईपीएस का तबादला, बोकारो, देवघर सहित इन जिलों में नए एसपी
    Next Article श्रीनगर में तीन दशक के बाद निकाला जाएगा मुहर्रम जुलूस, प्रशासन ने दी अनुमित

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.