Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा के मोती लाल यादव राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से करेंगे प्रतिनिधित्व
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा के मोती लाल यादव राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से करेंगे प्रतिनिधित्व

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा के मोती लाल यादव राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से करेंगे प्रतिनिधित्व —————— भारतीय कुश्ती महासंघ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वधान में 16 से 19 सितंबर तक अमेठी उत्तर प्रदेश में आयोजित तृतीय अंडर 23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने अपने टीम की घोषणा की जिसमें जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के पहलवान मोती लाल यादव का फ्री स्टाइल के 74 केजी भार वर्ग विगत दिनों रांची में आयोजित सिलेक्शन ट्रायल में मोतीलाल यादव ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बदौलत झारखंड टीम में जगह बनाएं और यह प्रतियोगिता को लेकर मोतीलाल यादव ने लगातार तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे। मोतीलाल यादव के चयन की खुशी में जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ियों ने आज नगर स्थित गांधी मैदान अवस्थित जामताड़ा क्लब में राष्ट्रीय खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन कर मोतीलाल यादव को फुल की माला एवं पगड़ी पहनाकर उनको बधाई , शुभकामनाएं के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए से ईश्वर से मंगल कामनाएं कीए। इस सम्मान समारोह में अरुप मित्रा , दीपक दुबे, नितेश सेन ,दीनबंधु सिंह , राहुल सिंह , सूरज कु. पासवान, सोरभ झा , परिणीता सिंह ,भास्कर चांद, संजीव सेन, बापी दत्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर जामताड़ा जिला कुश्ती संघ वरिय उपाध्यक्ष अरूप कु. मित्रा ने शुभकामनाएं के साथ हमारे जामताड़ा जैसे छोटे जिले के खिलाड़ी आज कुश्ती के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं या काफी हर्ष और गौरव का विषय है। हम आशा करते हैं कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जामताड़ा जिला कुश्ती संघ के सचिव दीपक दुबे ने अपने संबोधन में कहे कि संसाधन विहीन जामताड़ा जिला में खेल और खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है बस कमी है तो ग्रास रूट लेवल में आधारभूत संरचना की, इन कमियों रहने के बावजूद यहां के कुश्ती खिलाड़ी अपने मेहनत और लगन के दम पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बना कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे यह काबिले तारीफ है। मोती लाल यादव का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होना जामताड़ा जिला वासियों के लिए गर्व का विषय है। जामताड़ा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन संसाधन विहीन जामताड़ा जिले में खेल और खिलाड़ियों के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है फिर भी प्रतिभा किसी परिचय का मोहताज नहीं होता है इसे साबित किया है जामताड़ा के मोती लाल यादव ने अपने घर परिवार के बोझ का निर्वाहन कर कुछ समय निकालकर बिना संसाधन के बावजूद मेहनत जुटाकर जिन्होंने विकट परिस्थिति में भी लगातार अपने भार वर्ग में कुश्ती के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व कर रहे हैं यदि इस तरह के प्रतिभा को स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ध्यान दें तो मोतीलाल यादव जैसे दर्जनों पहलवान आने वाले समय में राज्य और राष्ट्र को प्रतिनिधित्व करेंगे बरसते इन पहलवानों को जिला में उचित प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है जो यहां पर नहीं है , हम अपने स्तर से प्रयास कर यहां तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवैज्ञानिकों ने विकसित किया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म
    Next Article शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेगुसराय के शिक्षक को मिला TBT एवार्ड

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.