Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेगुसराय के शिक्षक को मिला TBT एवार्ड
    Breaking News बिहार

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेगुसराय के शिक्षक को मिला TBT एवार्ड

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए बेगुसराय के शिक्षक को मिला TBT एवार्ड
    प्रतिनिधि,बेगुसराय
    _________________
    बेगुसराय जिले के बलिया प्रखंड अन्तर्गत अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय मसूदनपूर के पंचायत शिक्षक श्री राकेश कुमार को TBT एवार्ड मिला है ।TBT(द बिहार टीचर्स,हिस्ट्री मेकर्स )में जिला मोटीवेटर के रुप में कार्यरत हैं ।इन्हें शिक्षा के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
    ऐसा कहा जाता है कि अच्छे जीवन की कल्पना तब की जाती है जब स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों स्वस्थ हो।विगत दो वर्षों से बिहार ही नहीं वाल्कि पूरे विश्व कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की चपेट में स्वास्थ्य के प्रति रोना रो रहा था तो फिर ऐसी विकट परिस्थिति में शिक्षा की बात कैसे की जाती।लेकिन टी बी टी मंच ने ऐसी विकट परिस्थिति में भी बच्चों को पढ़ाई से दूर नहीं होने दिया ।उसके लिये पूरे बिहार में द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स ने ऑनलाईन शिक्षा देने में बेहतर काम किया था ।जिस कार्य की सराहना करते हुए सूबे के 38जिले के कुल 110 शिक्षकों को दिनांक 12/09/2021को सम्मान के लिए चयनित किए गए थे।सम्मान समारोह संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मुख्य अतिथि एस.सी.ई.अर.टी.पटना के निदेशक श्री विनोदानंद झा की उपस्थिति में हुई।
    मुख्य अतिथि श्री झा के अलावे नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.के.सी. सिन्हा ,आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व डीन डॉ. प्रोफेसर ज्ञान्देव मणि त्रिपाठी,एस.सी.ई.आर.टी. के वरीय व्याख्याता आभा रानी,अर्चना कुमारी, वीर कुजुर,तथा तेज नारायण जी के साथ साथ शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे ।जिनके कर कमलों द्वारा यह सम्मान प्राप्त हुआ ।इस सम्मान से उनके गाँव बैरा शाहपुर में खुशी का माहौल बना हुआ है ।सम्मानित राकेश कुमार के पिता जी श्री राम प्रकाश राय विकास विद्यालय के प्राचार्य हैं ,जो उनके इस सम्मान से खुश हैं उन्होनें कहा कि हम आशा करते हैं कि यह घड़ी इसके जीवन बार बार आए।श्री कुमार से बातचीत के दौरान उन्होनें बताया कि यहाँ तक पहुँचने में उनके पिता श्री राम प्रकाश राय,गुरु सुजीत पाठक(शिक्षक प्राथमिक विद्यालय बैरा शाहपुर),चंद्रकान्त मिश्रा (प्रधानध्यापक मध्य विद्यालय मीरअलीपुर) ,अमलेश ठाकुर ,बाल्मीकि ठाकुर तथा अपने साथी शिक्षक निशा लाल ,पूणम कुमारी ,डॉ.रानी चौधरी,श्री मती पुष्पलता शर्मा(BRP),श्री सुनील पासवान (BRP),विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार सुमन ,मदन कुमार रुपेश कुमार ,राजकुमार चौधरी,एवं मित्र मनीष कुमार चंदन कुमार ,राम विनय कुमार अतुल झा एवं स्टेट मोटीवेटर डॉ. गौरव कुमार डॉ.मदनमोहन कुमार डॉ.गुड्डी कुमारी एवं अन्य की प्रेरणा थी।उन्होंने बताया कि हम चाहेंगे की यह मौका मेरे जीवन में बार बार आए। जिले में केवल एक ही सम्मान श्री राकेश कुमार को मिला जिससे परा जिला गौरवान्वित है ।हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि इनके साथ साथ अन्य शिक्षक भी अपने प्रखंड और जिले का नाम रौशन करते रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के मोती लाल यादव राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से करेंगे प्रतिनिधित्व
    Next Article बागडेहरी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के राजनगर से युवक को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नई टीम का स्वागत

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.