Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा मोकामा, बाल बाल बचे बाहुबली अनंत सिंह 
    Breaking News Headlines अपराध पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा मोकामा, बाल बाल बचे बाहुबली अनंत सिंह 

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा मोकामा, बाल बाल बचे बाहुबली अनंत सिंह

    पटना : बिहार के मोकामा एक बार फिर से गोलियों की बौछार से थर्रा उठा. यह गोलीबारी तब हुई जब बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे. अचानक दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर कैंप करने पहुंच गई.

    छोटे सरकार की मौजूदगी में बरसी गोलियां : पुलिस के मुताबिक 3 खोखे बरामद किए जा चुके हैं. गोली किसने चलाई इसकी जांच भी डीएसपी राकेश कुमार के नेतृत्व में चल रही है. गांव में भारी तनाव का माहौल है. खुद डीएसपी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं.

    ”मौके से 3 खोखे बरामद हुए हैं. जिनके घर पर गोली चली है उनके द्वारा दिया जा रहा है. जो लोग इसमें शामिल हैं उनको चिह्नित कर रहे हैं. पूर्व विधायक और उनके समर्थक यहां पर आए थे. गोलीबारी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व विधायक के समर्थकों द्वारा यहां पर गोली चलवाई गई है. इस संबंध में हम लोग साक्ष्य इक्ट्ठा कर रहे हैं. जो तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. गोली चलाने वाले की हम लोग पहचान कर रहे हैं.” -राकेश कुमार, डीएसपी, बाढ़

    जमीन विवाद सुलझाने गए थे अनंत सिंह : जानकारी के मुताबिक मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और उनके समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस फायरिंग में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए. वे नौरंगा-जलालपुर गांव में एक ज़मीन विवाद को सुलझाने के लिए पहुंचे थे, जब यह घटना घटी.

    फायरिंग के बाद गांव में तनाव : गोलीबारी के बाद नौरंगा गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार मौके पर कैंप कर रहे हैं। गांव में भारी तनाव का माहौल है, और पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किए हैं

    सोनू-मोनू गैंग पर गोलीबारी का आरोप : बताया जा रहा है कि यह फायरिंग सोनू-मोनू गैंग द्वारा की गई. फायरिंग की घटना के बाद पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मोकामा के पंचमहला में फायरिंग हुई.

    छोटे सरकार पर बरसी गोलियां : अनंत सिंह का जन्म बिहार के पटना जिले के एक छोटे से गांव में हुआ. वे एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के रूप में उभरे. अनंत सिंह पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर आरोप लगे. अगस्त 2024 में पटना के बेऊर जेल से अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट में सबूतों के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया गया था. बता दें कि इस मामले में पटना की सिविल कोर्ट ने कुछ साल पहले ही गैर कानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत 10 साल की सजा सुनाई थी.

    गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा मोकामा बाल बाल बचे बाहुबली अनंत सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर एसडीएम की करवाई पर जमशेदपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा मेरी हत्या की रची जा रही है साज़िश, कहा इस करवाई के खिलाफ बीजेपी पार्टी करेगी उग्र आंदोलन
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.