Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहसिन रजा को बनाया गया उत्तर प्रदेश हज समिति का अध्यक्ष
    Headlines उत्तर प्रदेश

    मोहसिन रजा को बनाया गया उत्तर प्रदेश हज समिति का अध्यक्ष

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 1, 2022Updated:April 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में अल्पसंख्यक मंत्री रहे मोहसिन रजा को बड़ा तोहफा देते हुए हज समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं देने के बाद योगी सरकार द्वारा उन्हें यह तोहफा दिया गया है। बकायदा, इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह पद समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सपा विधायक आजम खान के पास था। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कोटे से दानिश आजाद अंसारी को इस बार मंत्री बनाया गया है।
    मोहसिन रजा विधान परिषद के सदस्य भी हैं। उन्होंने गुरुवार को हज समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभाल लिया है, जो कि डिप्टी मंत्री स्तर का पद है। यूपी सरकार की ओर से जारी एक बयान में मोहसिन रजा ने कहा कि समिति हज यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराएगी। कैबिनेट में शामिल न किए जाने पर उन्होंने कहा, भाजपा रोटेशन पर काम करती है। एक व्यक्ति के बाद दूसरे को काम देती है। वे संगठन के लिए काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। वे कुछ और काम करेंगे। दूसरा मुस्लिम चेहरा लाया गया है वह और ज्यादा काम करेंगे। मोहसिन रजा ने यह भी कहा था कि भारतीय जनता पार्टी पर 24 करोड़ जनता ने विश्वास जताया। आदरणीय मोदी जी से लेकर बूथ तक हम सभी कार्यकर्ता देश की 125 करोड़ जनता के लिए समर्पित हैं। मोहसिन रजा 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह उत्तर प्रदेश के लिए क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी के बाद गत 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान उनके साथ दो डिप्टी सीएम और 52 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इसमें राज्य मंत्री के तौर पर दानिश आजाद अंसारी एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जल जीवन मिशन के अंतर्गत केंद्र ने जारी किया 40 हजार करोड़ का अनुदान, 2022-23 के बजट को बढ़ाकर किया 60,000 करोड़

    Related Posts

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    September 24, 2026

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    September 24, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार घरों की खुशियां छिनीं, एक हादसा छोड़ गया कई सवाल

    दिल्ली : दिलवालों की नगरी से फरेब के शहर तक

    प्रेम, विश्वास और संघर्ष का संकट: दोषी कौन?

    *खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम*

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल

    गणेश पूजा देखने निकला पिंटू, दस दिनों से घर नहीं लौटा

    ब्राउन शुगर बिक्री के आरोप में दंपती गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.