Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत
    Breaking News Headlines

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जेन जी आंदोलन पर पर बड़ा बयान दिया है. मुंबई में जेन जी और जेन अल्फा से संवाद के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि लोकतंत्र में, विरोध भी आम सहमति बनाने का एक तरीका है. कई विचार सामने आते हैं और चर्चा के बाद सहमति बनती है. यह चर्चा बातचीत के जरिए हो सकती है. अगर अलग-अलग वजहों से बात नहीं सुनी जाती, तो आंदोलन किया जा सकता है. इसके बाद उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा सहमति बनाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि बंटवारा करने के लिए. जहां तक जेन-जी की बात है, हाल ही में जो हुआ. उनकी शिकायत जायज है. भारत की शिक्षा व्यवस्था में बहुत कुछ करने की जरूरत है. ऐसा नहीं हो रहा है, इसलिए यह मुद्दा उठाया जा रहा है.

    बातचीत होनी चाहिए

    मोहन भागवत ने कहा कि वाकई बातचीत होनी चाहिए. जेन-जी के बारे में मेरे अनुभव की बात करें तो, जब हम उनकी उम्र के थे, तो हम बड़ों की बात मान लेने के आदी थे, हम कभी उनसे सवाल नहीं करते थे. अब जेन-जी और अल्फा जेन-जी सवाल पूछते हैं, वे तार्किक जवाब और प्यार चाहते हैं. लोकतंत्र में यही तरीका है. इसे अंग्रेजी में डिबेट (बहस) कहते हैं, हम इसे शास्त्रार्थ कहते हैं. वहां कोई बहस नहीं होती, बल्कि दो पक्ष होते हैं. पूर्व और उत्तर. हम सभी पहलुओं को देखते हैं और हर किसी का अपना नजरिया होता है, इसलिए हर विषय में एक नया पहलू सामने आता है. तो, हमें बहुत सारी राय और विरोधी राय मिलती हैं, जो मिलकर सच्चाई की पूरी तस्वीर बनाती हैं. ऐसा जरूर होना चाहिए.

    आरएसएस प्रमुख के संबोधन की मुख्य बातें

    युवाओं की तारीफ- संघ प्रमुख ने कहा कि आज की नई पीढ़ी (जेन-जी और जेन-अल्फा) पुरानी पीढ़ी की तुलना में अधिक ईमानदार और देशभक्त है.

    संवाद की जरूरत- उन्होंने माना कि युवाओं के साथ बातचीत या संवाद में कुछ कमी रही है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है.

    विरोध और लोकतंत्र- लोकतंत्र में असंतोष या विरोध पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि युवा आंदोलन देश के खिलाफ नहीं होते, बल्कि यह व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और अपनी चिंताओं को सामनेरखने का एक माध्यम हैं.

    शिक्षा और बदलाव- शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने जोर दिया कि भारत की शिक्षा में सुधार और बदलाव की जरूरत है, और इस पर खुला संवाद होना चाहिए.

    जेन-जी विरोध के लिए नहीं रोकूंगा

    मोहन भागवत ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि जेन-जी को विरोध नहीं करना चाहिए, लेकिन लोकतंत्र में विरोध करने और काम करने के कुछ तरीके होते हैं. जिन्होंने संविधान बनाया, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के भाषणों में इसके संकेत मिलते हैं. इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए. हमें भी यह देखना चाहिए कि जेन-जी विरोध करने के लिए आवाज़ नहीं उठा रही है, वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें कुछ समस्याएं हैं और उन्हें ठीक किया जाना चाहिए. आंदोलन मेरे या आपके खिलाफ नहीं, बल्कि सिस्टम को ठीक करने के लिए होना चाहिए. कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और अभिनेता बोमन ईरानी मौजूद रहे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से सवाल आईआईयूएमएन के संस्थापक ऋषभ शाह ने पूछे. मुंबई में यह कार्यक्रम आईआईयूएमएन के 15 साल पूरे होने पर आयोजित किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण
    Next Article पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Related Posts

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    September 21, 2026

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    September 21, 2026

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    ईएमआरएस कांटासोल के अभिभावकों ने प्राचार्य

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध

    युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

    चार बच्चों समेत सात महिलाएं जख्मी, दो की हालत गंभीर, बोलेरो जब्त, अस्पताल पहुंचकर जेएमएम नेता ने जाना हाल

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.