Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर जुगसलाई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक प्लाईवुड दुकान को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना मलिक प्लाईवुड एंड डेवलोपर्स प्राइवेट लिमिटेड की बताई जा रही है। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक को कार्यालय अस्त-व्यस्त मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।

    सूचना मिलने पर डीएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में दो संदिग्धों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है।

    ग्रिल काटकर शीशा तोड़ दुकान में घुसा चोर

    CCTV फुटेज के मुताबिक रात करीब 1:20 बजे एक संदिग्ध दुकान के ऊपरी हिस्से में पहुंचा। उसने ग्रिल का तार काटने के बाद शीशा तोड़ा और अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद वह कार्यालय में पहुंचा और फाइल रखने वाले स्थान से छेड़छाड़ की।

    चोर ने CCTV कैमरे की दिशा बदलने की भी कोशिश की। हालांकि फुटेज में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं।

    कैश, लैपटॉप और चांदी के सिक्के गायब

    दुकान संचालक सुमित मलिक के अनुसार चोर एक लाख रुपये से अधिक नकद, एक लैपटॉप, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्के और एक ग्राम सोने के सिक्के ले गए। इसके अलावा कुछ जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी गायब बताए जा रहे हैं।

    संचालक ने प्रारंभिक तौर पर चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। कौन-कौन से दस्तावेज और फाइलें चोरी हुई हैं, इसकी जांच की जा रही है।

    बाहर स्कूटी लेकर इंतजार कर रहा था दूसरा साथी

    CCTV फुटेज में एक अन्य संदिग्ध दुकान के बाहर स्कूटी लेकर इंतजार करता दिखाई दिया। अंदर घुसा चोर सामान लेकर बाहर आया, जिसके बाद दोनों स्कूटी से मौके से फरार हो गए।

    पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में भी उनकी गतिविधियों और संभावित रास्तों की जांच की जा रही है।

    ग्रिल काटकर घुसा चोर जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई
    Next Article ईएमआरएस कांटासोल के अभिभावकों ने प्राचार्य

    Related Posts

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    September 21, 2026

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    September 21, 2026

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    ईएमआरएस कांटासोल के अभिभावकों ने प्राचार्य

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध

    युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एसपी ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

    चार बच्चों समेत सात महिलाएं जख्मी, दो की हालत गंभीर, बोलेरो जब्त, अस्पताल पहुंचकर जेएमएम नेता ने जाना हाल

    काशीडीह में विसर्जन जुलूस के दौरान खूनी झड़प, चापड़ हमले में तीन युवक घायल

    जनविश्वास का क्षरण: लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गहराता संकट

    असम की विशिष्ट साहित्यकार एवं उपन्यासकार मनीषा शर्मा को दिल्ली में विशेष राष्ट्रीय सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.