Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्री बिजली को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम, सोलर रुफटॉप योजना को मंजूरी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    फ्री बिजली को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम, सोलर रुफटॉप योजना को मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फ्री बिजली को लेकर मोदी सरकार का बड़ा कदम, सोलर रुफटॉप योजना को मंजूरी
    नई दिल्ली: केन्द्र की मोदी सरकार ने एक करोड़ घरों के लिए 75000 करोड़ रुपये की छत सौर योजना को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पीएम मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आज मंजूरी मिल गई है. इस योजना के तहत एक करोड़ परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. प्रत्येक परिवार को 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30,000 व 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60,000 की सब्सिडी मिल सकती है.

     

     

    केन्द्रीय मंत्री श्री ठाकुंर ने आगे कहा कि कि कैबिनेट ने फॉस्फेटिक व पोटाश उर्वरकों पर खरीफ सीजन 2024, 1 अप्रैल 2024 से 30 सितंबरए 2024 तक के लिए पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों और एनबीएस योजना के तहत 3 नए उर्वरक ग्रेड को शामिल करने को मंजूरी दी. सरकार एनबीएस आधारित पोषक तत्वों पर 24,420 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी. अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने भारत में मुख्यालय वाले इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस आईबीसी की स्थापना को मंजूरी दी.

     

     

    2027-28 तक पांच साल की अवधि के लिए 150 करोड़ रुपये के एकमुश्त बजटीय समर्थन को भी मंजूरी दी. वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने देश में सेमीकंडक्टर फैब स्थापित करने का अहम फैसला लिया है. पहला वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर फैब टाटा और पावरचिप-ताइवान द्वारा स्थापित किया जाएगा. जिसका संयंत्र धोलेरा में होगा. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अगले 100 दिनों के भीतर तीनों इकाइयों का निर्माण शुरू हो जाएगा. प्रति माह 50,000 वेफर का निर्माण किया जाएगा. इस सुविधा के जरिए सालाना 300 करोड़ चिप्स का निर्माण किया जाएगा. पूर्वोत्तर को अपनी पहली सेमीकंडक्टर यूनिट असम में मिलेगी. यहां से प्रतिदिन 48 मिलियन चिप्स का निर्माण किया जाएगा. तीनों इकाइयों में संचयी निवेश एक लाख छब्बीस हजार करोड़ होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल: शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद संदेशखाली में जश्र का माहौल, महिलाओं ने उड़ाया रंग-गुलाल, मिठाईयां बांटी
    Next Article साकची: शीतला मंदिर के विवाद में धार्मिक न्यास बोर्ड की कमेटी ने किया हस्तक्षेप, दोनों पक्ष की बातें सुनी कहा ‘जल्द ही शुरू होगी पूजा अर्चना’

    Related Posts

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    May 27, 2026

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.