Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निजीकरण को ‘आँख बंद करके’ लागू कर मोदी सरकार आरक्षण ‘छीन’ रही है: राहुल गांधी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    निजीकरण को ‘आँख बंद करके’ लागू कर मोदी सरकार आरक्षण ‘छीन’ रही है: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    निजीकरण को ‘आँख बंद करके’ लागू कर मोदी सरकार आरक्षण ‘छीन’ रही है: राहुल गांधी
    नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार पर निजीकरण को ‘आँख बंद करके’ लागू करके दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों से ‘गुपचुप तरीके से’ आरक्षण छीनने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को मजबूत करने की गारंटी देती है और रोजगार के द्वार खोलेगी.

     

     

    एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि आरक्षण हटाने के लिए नरेंद्र मोदी के अभियान का मंत्र है- ‘ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी’, यानी न तो सरकारी नौकरियां मिलेंगी और न ही कोई आरक्षण मिलेगा. पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘भाजपा सरकार ‘अंध निजीकरण’ के माध्यम से सरकारी नौकरियों को खत्म करके दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों से गुप्त रूप से आरक्षण छीन रही है.’ उन्होंने कहा, ‘2013 में सार्वजनिक क्षेत्र में 14 लाख स्थायी पद थे, जो 2023 तक 8.4 लाख हो गए.

     

     

    गांधी ने कहा, ‘बीएसएनएल, सेल, बीएचईएल आदि जैसे शीर्ष सार्वजनिक उपक्रमों को बर्बाद करके, अकेले सार्वजनिक क्षेत्र से लगभग 6 लाख स्थायी नौकरियां खत्म कर दी गई – ये वही पद हैं जिन पर आरक्षण का लाभ दिया जा सकता था.’ उन्होंने दावा किया कि रेलवे जैसे संस्थानों में सरकारी काम ठेके पर देकर पिछले दरवाजे से खत्म की जा रही नौकरियों की कोई गिनती नहीं है.

     

     

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘मोदी मॉडल का ‘निजीकरण’ देश के संसाधनों की लूट है, जिसके जरिए वंचितों का आरक्षण छीना जा रहा है.’ राहुल गांधी ने कहा, ‘कांग्रेस गारंटी देती है कि वह सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को मजबूत करेगी और 30 लाख खाली सरकारी पदों को भरकर समाज के हर वर्ग के लिए रोजगार के दरवाजे खोलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार के तत्परता से तेयाय ओपी पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के महज 48घंटे के अंदर एक अपहृत महिला को अपहरण कर्ता के साथ किया बरामद ।
    Next Article चाईबासा: 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाईबासा आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरम पर ,टाटा कॉलेज मैदान में अपराह्न 3 बजे चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.