Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा: 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाईबासा आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरम पर ,टाटा कॉलेज मैदान में अपराह्न 3 बजे चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    चाईबासा: 3 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाईबासा आगमन को लेकर तैयारी अंतिम चरम पर ,टाटा कॉलेज मैदान में अपराह्न 3 बजे चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मई को चाईबासा आ रहे हैं। यहां टाटा कॉलेज मैदान में अपराह्न 3 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

    टाटा कॉलेज मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से पंडाल बनाया जा रहा है, जिसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

     

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सिंहभूम लोकसभा प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने तैयारी को लेकर जानकारी साझा की। डॉ गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का सबसे पहले मानकी मुंडा के द्वारा स्वागत किया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पहली बार मतदान करने वाले 15 युवाओं से मुलाकात करेंगे। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। वह महिला समूह से भी मिलेंगे। डॉ गोस्वामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का मंच महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। इस बार एक वरिष्ठ महिला नेत्री द्वारा मंच का संचालन किया जाएगा।

     

    इधर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और जिला पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। तीन हेलीपैड बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा के माध्यम से सिंहभूम से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

     

     

    एसपीजी की टीम पिछले कई दिनों से चाईबासा में जमी हुई है। उनकी निगरानी में ही सारी तैयारियां हो रही है। जनसभा में आने वाले लोगों के लिए पेयजल और मेडिकल की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर जनसभा में शामिल होने पहुंचे किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजीकरण को ‘आँख बंद करके’ लागू कर मोदी सरकार आरक्षण ‘छीन’ रही है: राहुल गांधी
    Next Article केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स परिसर में स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.