Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल आयोजित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल आयोजित

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों को आपात स्थिति में आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना और उनकी तत्परता सुनिश्चित करना था, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति को रोका जा सके।

    बिरसानगर स्थित एटीसी मैजेस्टिक में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को आग लगने पर प्राथमिक उपाय और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया बताई गई।पूजा स्वीट्स रेस्तरां, गोलमुरी में मॉक ड्रिल के जरिए अग्निशमन यंत्रों का उपयोग, अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली और अग्नि सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।

    होटल गंगा रिजेंसी, साकची में टीम कॉर्डिनेशन, सुरक्षित निकास और आग पर प्रारंभिक नियंत्रण की तकनीक को लाइव डेमो के जरिए दिखाया गया। होटल जीवा, साकची में भी कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

    अग्निशमन विभाग की टीम ने इन प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुधारात्मक सुझाव भी दिए। जिला प्रशासन का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम अन्य प्रतिष्ठानों में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिससे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।

    जमशेदपुर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखेती से प्रेरणा: जामताड़ा के टीएमसी जिलाध्यक्ष मुस्ताक सेख की मिसाल
    Next Article तीसरी सोमवारी पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, “बोल बम” के जयघोष से गूंजा बासुकीनाथ धाम

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.