Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राशन हेराफेरी मामले में एमओ ने कराई प्राथमिकी दर्ज
    Breaking News झारखंड

    राशन हेराफेरी मामले में एमओ ने कराई प्राथमिकी दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घटहुआं कला पंचायत के रतनगढ़ गांव स्थित ममता स्वयं सहायता समूह द्वारा राशन में की गई हेराफेरी के विरुद्ध कांडी एमओ मनोज कुमार तिवारी ने कांडी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। ममता स्वयं सहायता समूह के लाभुकों ने डीलर पर अंगूठा लगवाने के बावजूद चार माह से राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। लाभुको की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एमओ ने आरोप सही पाया। एमओ मनोज कुमार तिवारी ने जनवितरण प्रणाली दुकानदार ममता स्वयं सहायता समूह लाइसेंस नंबर 56/11 की अध्यक्ष ममता देवी, सचिव शैल देवी, कोषाध्यक्ष मालती देवी एवं समूह के सदस्य उर्मिला देवी, राजमती देवी, ममजा देवी,सरिता देवी, कलावती देवी, प्रमिला देवी व शांति देवी यानी कुल 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

     

     

     

    तिवारी ने कहा कि गरीबों के निवाला छीनने वाले डीलरों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जायेगा। यदि वे अगस्त व सितंबर दोनों माह का राशन वितरण नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
    बताते चलें कि इन दिनों कांडी प्रखंड में डीलरों की मनमानी चरम पर है। सरकार के निर्देश के बावजूद डीलरों द्वारा लाभुकों से अगस्त व सितंबर 2 माह का अंगूठा लगवाकर सिर्फ एक माह का राशन दिया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व एमओ द्वारा प्रखंड के सभी पंचायत में लाभुकों के बीच मानक के अनुरूप राशन वितरण करने को लेकर पंचायत सेवक व रोजगार सेवक की प्रति नियुक्ति की गई थी।

     

     

    साथ में जनप्रतिनिधियों से भी राशन वितरण पारदर्शिता के साथ करवाने का आग्रह किया गया था। बावजूद इसके डीलरों की मनमानी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इधर सभी पंचायतों में डीलरों की मनमानी के खिलाफ लाभुकों का हंगामा बदस्तूर जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली: आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुली की ड्रेस पहन उठाया सामान, सुना कुलियों का दर्द
    Next Article कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, वीजा पर लगाई रोक, भारतीय लोगों को सतर्क रहने सलाह

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.