Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, वीजा पर लगाई रोक, भारतीय लोगों को सतर्क रहने सलाह
    Breaking News Headlines राजनीति

    कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, वीजा पर लगाई रोक, भारतीय लोगों को सतर्क रहने सलाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कनाडा के खिलाफ भारत का बड़ा एक्शन, वीजा पर लगाई रोक, भारतीय लोगों को सतर्क रहने सलाह
    नई दिल्ली. भारत-कनाडा के बीच लगातार तल्खी बढ़ रही है. अब भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा देने पर फिलहाल रोक लगा दी है. भारत की तरफ से अबतक का यह बड़ा एक्शन है. केंद्र सरकार ने कहा है कि अगली सूचना तक कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर रोक रहेगी. खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर विवाद लगातार बढ़ रहा है. सबसे पहले कनाडा ने भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू की. प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर बड़े ही गंभीर आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने निज्जर की मौत के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया.

     

     

     

    भारत ने भी कनाडा में यात्रा करने नागरिकों को सावधान रहने कहा है. वहां रह रहे भारतीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा में बढ़ रही भारत विरोधी गतिविधियों और हेट क्राइम को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है. हाल ही में कनाडा संसद के एक सांसद चंद्रा आर्य ने दावा किया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थकों ने कनाडाई-हिंदू समुदाय को निशाना बनाया है. उसने खालिस्तान पर जनमत संग्रह कराया और यहां पहुंचे लोगों ने हिंदू समुदाय को धमकी दी और उन्हें भारत जाने की चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि कनाडा में स्थानीय हिंदू समुदाय के लोग खौफ में हैं.

     

     

    पंजाब के बाहर कनाडा में सिखों की संख्या सबसे ज्यादा है और यहां खालिस्तान के समर्थन में कई विरोध और प्रदर्शन देखे गए हैं. भारत में खालिस्तान समर्थकों पर कार्रवाई केो बीच अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के अलावा कनाडा भी एक था, जहां बड़े स्तर पर खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया था. भारतीय हाई कमिशन को निशाना बनाया. तोड़फोड़ और दीवारों पर आपत्तिजनक बातें लिख दी. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत ने जून महीने में भी कनाडा में भारत के राजनयिक की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी. औपचारिक तौर पर ट्रूडो शासन को भारत ने शिकायत की थी.

     

     

    विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अपने बयान में बताया कि भारतीय राजनयिकों और ‘भारत विरोध एजेंडे का विरोध करने वाले’ नागरिकों को धमकियां दी गई. मंत्रालय ने कहा, “इसलिए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराशन हेराफेरी मामले में एमओ ने कराई प्राथमिकी दर्ज
    Next Article ‘सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा करने के लिए तैयार’, संसद में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.