Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के बारीडीह स्थित कार्यालय में गुरुवार को अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता तथा ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    यह प्रतियोगिता 26 अप्रैल को जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम और जिला ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई थी। सरयू राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने जोश और अनुशासन को बनाए रखें तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन करें। उन्होंने प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाने वाले खिलाड़ियों को भी निराश न होकर अधिक मेहनत के साथ दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

    प्रतियोगिता में रिद्धी चटर्जी, आर्शिया कुमारी, लख्खी लकड़ा, अर्पिता मंडल, रेश्मी गोप, अदिति राज और साई सोनम ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक विजेताओं में शैल नंदिनी, देवअश्मिता दास, आदया वत्स, रायना मंगल, मायरा बोइपाई, रितशिका, रोशनी सहरिया, दीक्षा कुमारी, अर्दिशा बनर्जी और सानवी ठाकुर शामिल रहीं। वहीं अंशिका कुमारी, मुस्कान कुमारी, श्रुति कुमारी और श्रेया कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष गोपाल कुमार, कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच पूजा कौर, पी. विजय कुमार और विजय नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    अस्मिता महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक सरयू राय ने किया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में हर शनिवार चलेगा पंचायत निरीक्षण अभियान, योजनाओं की होगी जमीनी समीक्षा
    Next Article ‘ममता बनर्जी की वकालत’ पर बीसीआई सख्त, मांगी रिपोर्ट | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    June 30, 2026

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    June 30, 2026

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    आरआईटी में ज्वेलरी दुकानदार पर चापड़ से हमला, रंगदारी नहीं देने पर वारदात; एक आरोपी गिरफ्तार

    कैलाशनगर में श्री विष्णु यज्ञ का शुभारंभ, 1 जुलाई से होगी श्रीमद्भागवत कथा

    सरयू राय का पुलिस पर कड़ा प्रहार, बोले— पुलिस शिथिल और लापरवाह

    लालसिंह पहाड़ पर बुरू बोंगा महापूजा संपन्न, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    कटिहार के नशा मुक्ति केंद्र में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; आरोपी बॉबी यादव गिरफ्तार

    जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर कैट ने केंद्रीय गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.