Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत, कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत, कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान

    Aman KumarBy Aman KumarMay 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेंदरा पर्व में जीवंत हुई परंपरा, मोकना बुरू जंगल में दिखा उल्लास

    विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत, कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान

    पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत मोकना बुरू गिरा गांवता साहारजुड़ी की ओर से बुधवार को पारंपरिक सेंदरा पर्व का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इससे पूर्व सोमवार की रात मोकना बुरू (जंगल) की तलहटी में समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति से शिकार पर्व मनाया। इस अवसर पर सिंगराई का आयोजन भी धूमधाम से हुआ।

    धोंगेड़ नृत्य में शामिल हो कर विधायक ने बढ़ाया उत्साह

    इस आयोजन के मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार रहे, जिन्होंने न सिर्फ कार्यक्रम में शिरकत की, बल्कि ग्रामीणों के साथ पारंपरिक धोंगेड़ नृत्य में भी भाग लिया। उन्होंने आधे घंटे तक स्थानीय कलाकारों के साथ कदम मिलाए, जिससे मौजूद ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

    विधायक ने अपने संबोधन में कहा, “आदिवासी समाज की आत्मा उसकी परंपराओं और प्रकृति से जुड़े जीवन में बसती है। सेंदरा पर्व इस जुड़ाव का प्रतीक है, जो हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है।” उन्होंने बताया कि पहले इस पर्व पर शिकार किया जाता था, लेकिन अब जानवरों की घटती संख्या को देखते हुए इसे प्रतीकात्मक रूप में मनाया जा रहा है, जो समाज की समझदारी को दर्शाता है।

    युवाओं को जोड़ें स्वरोजगार से, योजनाओं का लें लाभ : विधायक

    श्री सरदार ने बताया कि झारखंड सरकार आदिवासी समाज के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं से स्वरोजगार से जुड़ने की अपील करते हुए कहा, “सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के लिए पंचायत, प्रखंड और विधायक कार्यालय से लगातार संपर्क में रहें। झामुमो के कार्यकर्ता भी हर कदम पर सहयोग के लिए तैयार हैं।”

    परंपरा के संरक्षण पर दिया जोर

    विधायक ने आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे परंपराओं का निर्वाह पूरी निष्ठा से करते रहें।

    सेंदरा पर्व के अवसर पर क्षेत्र के पारंपरिक धार्मिक प्रतिनिधि पाट माझी बाबा शिवचरण हांसदा, साहारजुड़ी माझी बाबा चंद्रमोहन हेंब्रोम, चंदनपुर माझी बाबा राम हेंब्रोम, सालगाडीह माझी बाबा सुरय मार्डी, बुटगोडा माझी बाबा चंद्राय मुर्मू सहित झामुमो केंद्रीय सदस्य हीरामनी मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, हितेश भगत, भोजाय बास्के, राम सोरेन, सीताराम हांसदा, पिनाकी नायक, लखींद्र सरदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां
    Next Article अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का फैन पप्पू सरदार की अनोखी पहल तीन बच्चियों की कराई शादी

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.