Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेतला में 4.15 करोड़ की दो विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    तेतला में 4.15 करोड़ की दो विकास योजनाओं का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार ने रविवार को प्रखंड के तेतला में कुल 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। शिलान्यास की गई योजनाओं में झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण विभाग योजना मद से गितिगोडा भवन निर्माण (लागत 3.05 करोड़ रुपये) तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पावरु चौक से चारडीहा तक 1.240 किमी सड़क निर्माण (लागत 1.10 करोड़ रुपये) शामिल है।

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए तेतला में गितिगोडा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को वैवाहिक समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।

    विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली पावरु चौक से चारडीहा तक सड़क पोटका और राजनगर प्रखंड को जोड़ने का काम करेगी। इस सड़क के निर्माण से दोनों प्रखंडों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिले।

    मौके पर मुखिया अमृत माझी, ग्रामप्रधान शत्रुघ्न सरदार, श्यामचरण सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, चक्रधर महतो, अनुपम मंडल, बिरेन पात्र, असित सरदार, अनिल सरदार, लाल सरदार, प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, विश्वनाथ सरदार, नरपति सरदार, शरत सरदार, परसुराम सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को में शांति समिति की ओर से सामूहिक इफ्तार, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
    Next Article क्रिकेट टूर्नामेंट में सौम्या इलेवन की टीम बना विजेता

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.