Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता की शिकायत पर विधायक इरफान ने जेई का कराया तबादला, अवैध वसूली का आरोप
    Breaking News झारखंड

    जनता की शिकायत पर विधायक इरफान ने जेई का कराया तबादला, अवैध वसूली का आरोप

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनता की शिकायत पर विधायक इरफान ने जेई का कराया तबादला, अवैध वसूली का आरोप

    संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाते हुए महज 3 घंटे के अंदर बिजली विभाग के कनीय अभियंता रंजीत कुमार का तबादला कराया। मौके पर विधायक ने बताया की जेई द्वारा बड़े पैमाने पर जनता के साथ पैसे की अवैध वसूली की शिकायत मिलती थी। जबरन बिजली कनेक्शन काट कर मोटी रकम का वसूली करता था। नियमित तरीके से कभी भी ना ड्यूटी आता था और ना ही लोगों की समस्याओं को सुनता था। हमेशा उसका मोबाइल बंद रहता था और घर में रहकर काम देखता था। इतना ही नहीं इस कोरोना काल में भी लोगों का फोन तक नहीं उठाता था जिसकी शिकायत मुझे मिलती रहती थी। 15- 15 दिन तक ट्रांसफर नहीं बदलने का भी आरोप था और जबरन आदिवासियों से पैसे की वसूली भी करता था। इसी को देखते हुए मैंने एमडी से बात कर इसे अविलंब यहां से हटाने का काम किया। कार्य के प्रति लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को जो ठगने का काम करेगा और बरगलाने का काम करेगा वैसे पदाधिकारी को मैं जामताड़ा में टिकने नहीं दूंगा।आगे विधायक ने कहा की जामताड़ा में बिजली की समस्या नहीं होने दी जाएगी और अगर कहीं बिजली बाधित होती है तो वह मुझसे तुरंत संपर्क कर सकते हैं। मैं पदाधिकारियों से भी कहना चाहता हूं कि वह अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और इस कोरोना काल में लोगों को बिजली की समस्या नहीं होने दे।सरकार की छवि को किसी भी हाल में धूमिल होने नहीं दिया जाएगा।आगे विधायक ने कहा कि हमारे लोगों को दिक्कत ना हो इसके लिए मैं दिन-रात काम करता हूं और लोगों को 24 घंटा बिजली दिलाने का काम कर रहा हूं। आंधी और तूफान आ जाने के कारण थोड़ी कठिनाई आती है परंतु अगर पदाधिकारी ऐसे समय में गंभीर ना हो तो मुझे कष्ट होता है।जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है उस पर 100% खरा उतरने का प्रयास निरंतर करता हूं। पदाधिकारियों को भी चाहिए कि वे आगे आएं और निस्वार्थ भावना से कार्य करें और लोगों को मदद करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष ने अंचलाधिकारी पर दलित समाज का अपमान करने का लगाया आरोप
    Next Article राज्य के 79,991 रसोईया-सह-सहायिकाओं के मानदेय में राज्य योजना के तहत 500 रुपए प्रति माह का किया गया इज़ाफ़ा, अब प्रतिमाह मिलेगा दो हजार रुपए मानदेय

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    June 24, 2026

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.