Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपहरण हुई युवती के घर पहुंचे विधायक इरफान, कहा अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
    Breaking News झारखंड

    अपहरण हुई युवती के घर पहुंचे विधायक इरफान, कहा अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपहरण हुई युवती के घर पहुंचे विधायक इरफान, कहा अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

    संवाददाता

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी रविवार को सुबदीडीह पंचायत के पारटोल पहुंचे ,जहां काफी संख्या में समस्त ग्रामीण उपस्थित थे। मालूम हो कि लगभग 20 दिन पहले शक्ति मंडल नामक एक युवक ने गांव की ही एक आदिवासी परिवार मतला सोरेन की बेटी सरिता सोरेन को बंदूक की नोक पर उठाकर ले गया है जिससे पूरे गांव में मातम सा है और आदिवासी समाज काफी उग्र होते नजर आ रहे हैं। काफी दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का अब तक पता नहीं चल पाया जिस कारण ग्रामीणों ने विधायक को गांव में बुलाकर पूरी बात बताई।मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को पूरा मामला बताया जिसे सुनकर विधायक आश्चर्यचकित हो गए और कहा की शक्ति मंडल एक साइबर माफिया है और पैसे के बल पर यह लगातार आदिवासी युवतियों के साथ छेड़छाड़ करता रहा है।इस लड़के का इतना खौफ है कि आदिवासी गांव में इसका दहशत है और इसने यह पहली बार यह कारनामा नहीं किया है।इसके पूर्व भी इसका कई लड़कियों से संबंध रहा है। यह लोग साइबर क्राइम कर अनाप-शनाप पैसा कमाते हैं और समाज की बच्चों पर गलत नजर डालते हैं। पूरे समाज में दहशत का माहौल है और परिवार वालों को भी लगातार धमकियां मिल रही है| विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव से भी बात कर मामले को संज्ञान में दिया और कहा कि दोषी हर हाल में पकड़ा जाना चाहिए।आदिवासी समाज पर कोई गलत नजर डालेगा इसे मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। आगे विधायक ने एसपी और डीएसपी से भी बात कर मामले को संज्ञान में दिया और कहा कि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। विधायक ने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। गलत किसी भी हाल में होने नहीं दूंगा और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिला कर रहूंगा।
    https://youtu.be/PacugsMW0ZY

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जामताड़ा जिले में कानून का राज नहीं दबंगों का राज चल रहा है:सोमनाथ सिंह

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.