Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के मिर्जापुर में हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर, 4 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के मिर्जापुर में हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार में मारी टक्कर, 4 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मिर्जापुर. यूपी के मिर्जापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार की कार सामने आ रही एक ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मरने वालों में तीन महिलाओं समेत एक बालक भी शामिल है. सभी वाराणसी में एक शादी समारोह से लौट रहे थे. परिवार सोनभद्र जा रहा था

    .

    शादी अटेंड कर सोनभद्र लौट रहा था परिवार

    उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अदलहाट क्षेत्र के सिकिया इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार रात एक ट्रेलर ने कार में टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. घायलों को बीएचयू वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. कार सवार परिवार वाराणसी में एक शादी समारोह अटेंड करने के बाद वापस सोनभद्र लौट रहा था. कार में चार महिलाएं, एक 12 वर्ष का बच्चा और दो वर्ष के मासूम के साथ एक पुरुष सवार था. यह सभी लोग वाराणसी में एक शादी समारोह में गए हुए थे. समारोह के बाद रात मे वह वापस अपने घर सोनभद्र स्थित राबर्ट्सगंज उर्मोड़ा लौट रहे थे.

    ट्रेलर ने मारी कार को टक्कर

    अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया इलाके में अंकित हॉस्पिटल के सामने ही राबर्टसगंज की तरफ से आ रहे ट्रेलर से उनकी कार में टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर वाराणसी भेजा गया.जहां डाक्टरों ने भी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया.

    ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान चार की मौत

    ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शकीला बानो (56) निवासी रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र, हुस्न आरा (40) निवासी ओबरा सोनभद्र, समिता परवीन (35) निवासी उर्मोड़ा थाना रॉबर्ट्ससगंज और दिलशान बख्तियार (12) की मौत हो गई. अन्य का इलाज चल रहा है. एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं और एक बालक की मौत हो गई है. थाना अदलहाट पुलिस की ओर से ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. कार चालक की शिकायत पर मुकदा दर्ज किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनैनीताल, संतुलन खोने से पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत
    Next Article महाराष्ट्र : डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा- लोकसभा चुनाव में बीजेपी 26 सीट, शिवसेना-एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.